logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून समेत छह जिलों में आज छाए रहेंगे आंशिक बादल, जानें मौसम अपडेट

देहरादून समेत छह जिलों में आज छाए रहेंगे आंशिक बादल, जानें मौसम अपडेट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 15 Feb 2025
  • 1425
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 15 फरवरी 2025: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि देहरादून के साथ ही कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिलने के कारण पारा भी चढ़ रहा है] जिसके चलते अभी से तपिश महसूस की जा रही है।

मैदानी क्षेत्रों में धूप अब चुभने लगी है जबकि रात के समय तापमान सामान्य से कम होने के कारण ठिठुरन हो रही है। देहरादून में भी दिन गरम और रातें सर्द हो रही है। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ गया है।

शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून और आसपास के क्षेत्र में चटख धूप खिली रही। दोपहर के समय पारा 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और तपिश महसूस की गई। मौसम में गर्माहट आने के कारण लोगों ने अभी से गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिए हैं।

हालांकि सुबह और शाम के समय ठिठुरन बरकरार है। शुक्रवार को देहरादून का पारा दोपहर के समय 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और गर्मी महसूस की गई। रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।

देहरादून का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ रहा है। तापमान में आने वाला अंतर स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश के भी आसार हैं।

अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है वहीं दिनभर चटक धूप खिले रहने की संभावना है। बारिश नहीं होने के कारण देहरादून शहर से सटे जल स्रोत में वर्षा जल संरक्षण संयंत्र में बारिश का पानी नहीं पहुंचा है जिसकी वजह से ये जल स्रोत रिचार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

शहर में इस बार विगत वर्षों की अपेक्षा 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। ऐसे में इस साल गर्मी में जल संकट गहरा सकता है। वहीं जंगलों से नमी खत्म होने के कारण आग लगने की घटनाएं अभी से होने लगी है।

शुक्रवार को बागेश्वर की नीलेश्वर की पहाड़ियों पर आग लग गई। पहाड़ियों पर लगी आग को बुझाने के लिए आपदा कंट्रोल रूम के साथ कि कई विभागों के साथ ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल देगा गर्मी से राहत, जानें मौसम अपडेट
Next Post
मणिपुर में बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत, सरकार के पास 3 साल बाकी, फिर क्यों लगाया गया राष्ट्रपति शासन? अमित शाह की मजबूरी समझिए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.