logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • लंदन से लौटे पति की हत्या! शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से सील किया, पत्नी की हैवानियत, ड्रिल मशीन से तोड़कर शव निकाला

लंदन से लौटे पति की हत्या! शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से सील किया, पत्नी की हैवानियत, ड्रिल मशीन से तोड़कर शव निकाला.

 
  • Abhishek Shukla
  • 20 Mar 2025
  • 1196
image  

 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। लंदन से 22 दिन पहले लौटे मर्चेंट नेवी के अफसर सौरभ कुमार की हत्या उनकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी मोहित के साथ मिलकर कर दी। शव को एक ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया गया। सोमवार को घर से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा, तो खौफनाक मंजर सामने आया।

पति की हत्या के बाद हिल स्टेशन जाने की कहानी रची

सौरभ कुमार मेरठ के इंद्रानगर सेकेंड में किराये के मकान में अपनी पत्नी मुस्कान और 6 साल की बेटी पीहू के साथ रहते थे। सौरभ मर्चेंट नेवी में तैनात थे और हाल ही में 24 फरवरी को लंदन से लौटे थे। अगले दिन 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था। मोहल्ले वालों को बताया गया कि वे हिमाचल घूमने जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद घर के गेट पर ताला लग गया। पुलिस को आशंका है कि सौरभ की हत्या करीब 10 दिन पहले ही कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को ड्रम में बंद कर सीमेंट से सील कर दिया गया और मुस्कान बाहर चली गई। जब सोमवार को घर से बदबू फैलने लगी, तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

परिवार से विवाद के कारण अलग रह रहे थे सौरभ

सौरभ का अपने परिवार से विवाद था, जिसके चलते उन्हें बेदखल कर दिया गया था। तीन साल पहले उन्होंने मुस्कान के साथ अलग रहना शुरू किया था। उनकी बेटी पीहू सेकंड क्लास में पढ़ती है।

पुलिस ने ड्रिल मशीन से ड्रम तोड़ा, शव बाहर निकाला

मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ड्रम को तोड़ने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लगा, क्योंकि उसे सीमेंट से मजबूती से सील किया गया था। पुलिस ने जब शव निकाला, तो आसपास भीड़ जुट गई।

हत्या की वजह क्या थी?

हत्या के मामले में मुस्कान और उसके प्रेमी मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे मुस्कान और मोहित के अवैध संबंध कारण हो सकते हैं। हालांकि, सटीक वजह का खुलासा जांच के बाद होगा। पुलिस ने मकान मालिक और अन्य किराएदारों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून, उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
Next Post
उत्तराखंड आंदोलन के 42 साल बाद फिर सुलग रहा है राज्य, क्या तेज होगी पहचान की लड़ाई?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.