logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • 5 साल तक जमीन का इस्तेमाल नहीं हुआ तो... हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण पर बनने जा रहा है नया कानून

5 साल तक जमीन का इस्तेमाल नहीं हुआ तो... हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण पर बनने जा रहा है नया कानून.

 
  • Kunal Kataria
  • 17 Mar 2025
  • 892
image  

 

नई दिल्ली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाइवे एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, अगर अधिग्रहित जमीन का पांच साल तक इस्तेमाल नहीं होता है, तो उसे वापस मूल मालिकों को दे दिया जाएगा। इससे किसानों और जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनकी जमीनें कई बार सालों तक बिना इस्तेमाल के पड़ी रहती हैं।

मुआवजे के तीन महीने बाद कोई आपत्ति नहीं कर पाएंगे

इसके साथ ही मुआवजे की घोषणा के तीन महीने बाद हाइवे अथॉरिटी या जमीन मालिक मुआवजे पर कोई आपत्ति नहीं कर पाएंगे। ये बदलाव नेशनल हाईवे निर्माण और सड़क किनारे सुविधाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को तेज करने और मध्यस्थता को कम करने के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। कैबिनेट की मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यह कदम मुआवजे से जुड़े विवादों को कम करने में मदद करेगा।

सरकार ने परिवहन के अन्य साधनों, जैसे रेल और हवाई अड्डों के साथ हाइवे के इंटरचेंज को नेशनल हाईवे घोषित करने का प्रस्ताव भी रखा है। यह वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। इससे कई परिवहन साधनों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा और यात्रा सुगम बनेगी।

जमीन अधिग्रहण के लिए बनेगा पोर्टल

जमीन अधिग्रहण की सूचनाओं के लिए एक स्पेशल पोर्टल भी बनाया जाएगा। इस पोर्टल पर जमीन अधिग्रहण से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा सड़क किनारे सुविधाओं, सार्वजनिक उपयोगिताओं, टोल और राजमार्ग संचालन के लिए कार्यालयों के लिए भी जमीन अधिग्रहित की जा सकेगी।

नोटिस जारी होने के बाद कोई लेन-देन नहीं होगा

एक जरूरी प्रावधान यह भी है कि सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने के बाद, प्रक्रिया पूरी होने तक जमीन पर कोई भी लेन-देन या अतिक्रमण नहीं किया जा सकेगा। कई बार ऐसा देखा गया है कि जमीन मालिक ज्यादा मुआवजा पाने के लिए पहली अधिसूचना के बाद ही घर बना लेते हैं या दुकानें खोल लेते हैं। यह प्रावधान ऐसी स्थिति से निपटने में मदद करेगा।

संशोधनों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुआवजा तय करते समय पहली अधिसूचना की तारीख को जमीन के बाजार मूल्य को ध्यान में रखना होगा। यह मुआवजे के मनमाने निर्धारण पर रोक लगाएगा। प्रस्तावित बदलावों में अधिकारियों द्वारा मुआवजा तय करने, मुआवजे की राशि पर आपत्ति दर्ज कराने और मध्यस्थों के लिए निर्धारकों के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।

 

 
Share
Previous Post
जब सातवीं कक्षा का एक छात्र स्कूल के स्विमिंग पूल में तैरते समय काफी देर तक बाहर नहीं आया तो...
Next Post
औली में होने वाली ‘स्की चैंपियनशिप’ स्थगित, कम बर्फ के चलते लिया गया फैसला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.