logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • मनी लॉन्ड्रिंग में आया है आपका नाम... उत्तराखंड में साइबर अपराधियों ने जर्मन नागरिक से ठगे 30 लाख रुपये

मनी लॉन्ड्रिंग में आया है आपका नाम... उत्तराखंड में साइबर अपराधियों ने जर्मन नागरिक से ठगे 30 लाख रुपये.

 
  • Shubham Sehgal
  • 17 Mar 2025
  • 975
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक जर्मन नागरिक से 30 लाख रुपये की ठगी हो गई। डॉ. हरमन हेनरिक नाम के इस पर्यटक को साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ लिए।

4 मार्च को एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डॉ. हेनरिक को फोन किया। उसने कहा कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है। बचने के लिए उन्हें पैसे एक खाते में जमा करने होंगे। बाद में पैसे वापस मिल जाएंगे। डॉ. हेनरिक कुंसी गांव के एक आश्रम में रुके हुए थे। उन्होंने 30 लाख रुपये जमा करा दिए। फिर ठग का फोन बंद हो गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डॉ. हरमन हेनरिक जर्मनी से उत्तरकाशी घूमने आए थे। वह डुंडा क्षेत्र के कुंसी गांव में एक आश्रम में ठहरे थे। 4 मार्च को उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उसने डॉ. हेनरिक को बताया कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है। उन्हें गिरफ्तारी से बचने के लिए पैसे जमा करने होंगे।

ठग ने डॉ. हेनरिक को एक बैंक खाता नंबर दिया। उसने कहा कि सारे पैसे इस खाते में जमा कर दें। उसने यह भी वादा किया कि बाद में सारा पैसा वापस कर दिया जाएगा। डॉ. हेनरिक डर गए और उन्होंने ठग के बताए खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पैसे ट्रांसफर करने के बाद डॉ. हेनरिक ने उस व्यक्ति से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की।,लेकिन तब तक उसका फोन बंद हो चुका था। डॉ. हेनरिक को समझ आ गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। वह तुरंत उत्तरकाशी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई।

उत्तरकाशी कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि डॉ. हेनरिक ने अपनी शिकायत में कहा कि चार मार्च को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन पर जानकारी दी कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आया है। शिकायत के अनुसार, उस व्यक्ति ने अपने आपको पुलिस का अधिकारी बताते हुए उनसे इस संबंध में किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए अपने पास मौजूद रकम को उसके बताए एक बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा। उक्त व्यक्ति ने यह भी कहा कि यह रकम बाद में उन्हें वापस कर दी जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. हेनरिक को देहरादून साइबर थाने भेजा गया। चूंकि, ठगी की रकम काफी बड़ी है, इसलिए मामला साइबर क्राइम के तहत दर्ज किया गया है। देहरादून साइबर थाने में डॉ. हेनरिक की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब ठग की तलाश में जुट गई है। पुलिस बैंक खाते की डिटेल्स और फोन नंबर के जरिए ठग का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, 'पहाड़ी' और 'देसी' टिप्पणी बनीं वजह
Next Post
जब सातवीं कक्षा का एक छात्र स्कूल के स्विमिंग पूल में तैरते समय काफी देर तक बाहर नहीं आया तो...
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.