logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • मायावती ने कांशीराम जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- बीएसपी का आयरन लेडी नेतृत्व सिर्फ बातें नहीं करता

मायावती ने कांशीराम जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- बीएसपी का आयरन लेडी नेतृत्व सिर्फ बातें नहीं करता.

 
  • Kunal Kataria
  • 15 Mar 2025
  • 1198
image  

 

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और बसपा शासनकाल की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने अन्य दलों के दावों को खोखला बताया और बहुजन समाज से से अपनी ताकत पहचानकर सत्ता हासिल करने का आह्वान किया। कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को हुआ था और उन्होंने 14 अप्रैल 1984 को बसपा की स्थापना की थी।

शनिवार को कांशीराम की जयंती पर मायावती ने 'एक्स' पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देशभर के बसपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया जिन्होंने कांशीराम को याद किया और उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मायावती ने कांशीराम के सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के आंदोलन को मजबूत करने की अपील की।

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, पिछड़ेपन, जातिवाद, सांप्रदायिक हिंसा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए उन्हें अपने वोट की ताकत समझनी होगी। उन्हें सत्ता की चाबी खुद हासिल करनी होगी। यही कांशीराम का संदेश है। मायावती ने कहा, 'बहुजन समाज को अपार गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, पिछड़ेपन, जातिवाद, सांप्रदायिक हिंसा व तनाव आदि के त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए अपने कीमती वोट की ताकत को समझकर अपना उद्धार स्वयं करने योग्य बनने हेतु सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी है, यही आज के दिन का उच्च संदेश है।'

मायावती ने उत्तर प्रदेश की जनता को याद दिलाया कि बसपा सरकार ने बहुजनों का विकास किया और उनके अच्छे दिन लाए। उन्होंने कहा कि बसपा का नेतृत्व काम करने में विश्वास रखता है, सिर्फ़ बातें नहीं करता। दूसरी पार्टियों के दावे झूठे और छलावा हैं। उन्होंने कहा, 'यूपी की विशाल आबादी को अनुभव है कि बीएसपी का आयरन लेडी नेतृत्व कथनी में कम व करनी में ज़्यादा विश्वास रखता है और अपने शासनकाल में बहुजनों का सर्वांगीण विकास करके उनके काफी अच्छे दिन लाकर दिखाए भी हैं, जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों की अधिकतर बातें व दावे हवा हवाई व छलावा हैं।'

 

 
Share
Previous Post
आज बारिश का येलो अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में होगी बर्फबारी, जानें मौसम अपडेट
Next Post
श्रद्धालुओं के लिए आसान होगी चारधाम यात्रा, बाईपास पर जगह-जगह बनेंगे बस स्टेशन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से 24 घंटे में वापस लौटे तो बचेगा 25 फीसदी टोल, जानिए कितना लगेगा टैक्स.

    • 14 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.