logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • भारत की 7वीं ICC ट्रॉफी, जानें कब और किसके खिलाफ मैदान में उतरी टीम इंडिया

भारत की 7वीं ICC ट्रॉफी, जानें कब और किसके खिलाफ मैदान में उतरी टीम इंडिया.

 
  • Rishikesh Kumar
  • 10 Mar 2025
  • 1420
image  

 

दुबई: भारत ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का 2025 संस्करण अपने नाम कर लिया जो देश की टीम की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। यह भारत का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी है। भारत विश्व क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक रहा है जिसने लगातार नॉकआउट चरणों में जगह बनाई है जिसमें 2003 वनडे विश्व कप, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2023 वनडे विश्व कप तथा 2019-21 और 2021-23 चक्र में दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में प्रवेश करना शामिल है। ऑस्ट्रेलिया हालांकि सभी प्रारूपों में सबसे सफल टीम है जिसने वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट में उसकी ट्रॉफियों की संख्या 10 है।

1983 वनडे विश्व कप : भारत की यह वैश्विक क्रिकेट में पहली जीत थी जिसमें कपिल देव की टीम ने सभी बाधाओं को पार करते हुए अपनी योग्यता साबित की और लॉर्ड्स में कम स्कोर वाले फाइनल में मजबूत वेस्टइंडीज को हराया।

2002 चैंपियंस ट्रॉफी (श्रीलंका के साथ शेयर) : भारत ने सौरव गांगुली की कप्तानी में अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन 29 और 30 सितंबर (रिजर्व डे) को कोलंबो में लगातार बारिश के कारण भारत और मेजबान श्रीलंका को ट्रॉफी साझा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

2007 आईसीसी विश्व टी20 : भारत सहित कोई भी क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को गंभीरता से नहीं लेता था, ऐसे समय में एमएस धोनी के नेतृत्व वाली एक युवा टीम ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी हासिल की।

2011 वनडे विश्व कप : भारतीय टीम पर वनडे विश्व कप ट्रॉफी के लिए लंबे इंतजार को समाप्त करने का काफी दबाव था। धोनी की टीम ने मुंबई में फाइनल में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर 28 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना दूसरा 50 ओवर का विश्व कप जीता जिसमें सचिन तेंदुलकर सभी के आकर्षण का केंद्र रहे।

2013 चैंपियंस ट्रॉफी: आईसीसी टूर्नामेंट में धोनी के नेतृत्व और भारत के सबसे सफल कप्तान के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को तब मजबूती मिली जब उनकी टीम ने एजबेस्टन में बारिश से बाधित फाइनल में इंग्लैंड को हराया। कम स्कोर वाले इस मैच में रविंद्र जडेजा ने 25 गेंद में 35 रन बनाकर भारत को सात विकेट पर 129 रन के स्कोर पर पहुंचाया लेकिन धोनी की रणनीतिक सूझबूझ और क्षेत्ररक्षकों को सजाने की उनकी प्रतिभा ने उन्हें पांच रन से जीत दिलाई।
 

2024 टी20 विश्व कप: भारत के दो सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा खेल के छोटे प्रारूप में संन्यास लेने के कगार पर थे, भारत हर बार प्रतियोगिता में प्रबल दावेदार होने के बावजूद आईसीसी ट्रॉफी जीतने के एक और सूखे को समाप्त करने के लिए बेताब था। रोहित और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को कुछ महीने पहले घरेलू मैदान पर 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में हारने की निराशा से खिलाड़ियों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संयम से दबाव से निपटते हुए सात रन से जीत दर्ज कर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।

 

 

 
Share
Previous Post
नेता प्रतिपक्ष समेत विपक्षी सदस्यों को रिफ्रेशर कोर्स कराया जाना चाहिए, जेपी नड्डा ने ऐसा क्यों कहा?
Next Post
उत्तराखंड में UCC लागू करने पर पुष्कर सिंह धामी को यूपी में सम्मानित किया गया, सीएम ने इसे जनता का सम्मान बताया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.