Mahila Diwas 10 Lines Essay, Speech: विश्व महिला दिवस को हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। कई देशों में इसे अवकाश के रूप में मनाया जाता है। महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करना है। इस दिन कई कार्यक्रम, सेमिनार और रैली आयोजित की जाती हैं, साथ में भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती हैं।
यहां हम आपके लिए महिला दिवस पर 10 लाइन की जानकारी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी स्पीच और निबंध को तैयार कर सकते हैं।

1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्वतंत्रता बढ़ाने पर केंद्रित है।
2. पहला महिला दिवस 1909 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था जोकि लैंगिक समानता और महिला अधिकारों पर केंद्रित है।

3. यह 1911 में एक अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन बन गया, जिसमें दस लाख से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया।
4. संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी।

5. यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है और लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है।
6. हर साल, महिला दिवस पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक नई थीम होती है। इस बार महिला दिवस की थीम 'Accelerate Action' (कार्रवाई में तेजी) है।

7. रूस, चीन और वियतनाम सहित कई देश इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाते हैं।
8. महिला दिवस के लिए बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक है।

9. यह दिन लैंगिक वेतन अंतर, हिंसा और भेदभाव के बारे में जागरूकता भी बढ़ाता है।
10. महिला दिवस एक अनुस्मारक है कि एक समान दुनिया सभी के लिए एक बेहतर दुनिया है।