logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • देहरादून में 15 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई, मायावती ने इसे दुर्भावनापूर्ण और गैर धर्मनिरपेक्ष बताया

देहरादून में 15 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई, मायावती ने इसे दुर्भावनापूर्ण और गैर धर्मनिरपेक्ष बताया.

 
  • Kunal Kataria
  • 08 Mar 2025
  • 786
image  

 

देहरादून: बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड सरकार के मदरसा सील करने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे द्वेषपूर्ण और गैर-धर्मनिरपेक्ष बताया है। मायावती ने कांग्रेस नेता उदित राज की टिप्पणी पर भी पलटवार किया है। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से कांशीराम की जयंती मनाने का आह्वान किया है। उनकी यह टिप्पणी देहरादून जिले में 15 मदरसों को सील किए जाने के बाद आई है। जिला प्रशासन ने उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद से पंजीकरण के बिना चल रहे मदरसों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

उत्तराखंड में 15 मदरसों को सील करने के बाद मायावती ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने इसे द्वेषपूर्ण और गैर-धर्मनिरपेक्ष कदम बताया। मायावती ने सरकार से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले फैसलों से बचने की अपील की। देहरादून जिले में यह कार्रवाई उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद से पंजीकरण के बिना चल रहे मदरसों पर हुई। मायावती ने 'एक्स' पर लिखा, "सरकार धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाली ऐसी द्वेषपूर्ण व गैर सेक्युलर कार्रवाईयों से जरूर बचे।"

कांग्रेस नेता उदित राज पर मायावती ने निशाना साधा

मायावती ने कांग्रेस नेता उदित राज पर भी निशाना साधा। उदित राज ने बसपा से निष्कासित आकाश आनंद और कांशीराम के आंदोलन से जुड़े लोगों को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया था। उन्होंने कहा था कि संविधान बचाने की लड़ाई लड़नी चाहिए। उदित राज ने दावा किया था कि आकाश आनंद को दो बार बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक बनाना और फिर निकालना दिखाता है कि बसपा भाजपा द्वारा संचालित है। मायावती ने बिना नाम लिए 'एक्स' पर लिखा, "बहुजन समाज के हितों के प्रति समर्पित संगठनों ने बसपा और उसकी मजबूत नेतृत्व क्षमता के खिलाफ एक घमंडी और अहंकारी कांग्रेस नेता की निराधार टिप्पणी की निंदा की है। लोगों को ऐसे तत्वों से सावधान रहना चाहिए।"

कार्यकर्ताओं से कांशीराम की जयंती मनाने का आह्वान

मायावती ने कार्यकर्ताओं से बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती 15 मार्च को मिशनरी भावना से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं मान्यवर कांशीराम जी की जयंती 15 मार्च को पूर्ण मिशनरी भावना से मनाने की अपील करती हूं। इसी संबंध में मैंने आज सुबह लखनऊ में ‘बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र’ और बसपा कार्यालय का दौरा किया। यह दौरा कांशीराम की जयंती की तैयारियों के सिलसिले में किया गया।

 

 
Share
Previous Post
चीन के रक्षा बजट मे जबस्दस्त बढ़ोतरी साल 2035 तक महाशक्तिशाली बनने का लक्ष्य
Next Post
होली से पहले बर्फबारी और बारिश के आसार, विंटर गेम्स के लिए तैयार हो रहा औली
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    कौन थे कैप्टन हिमांशु सभरवाल? जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में पांच यात्रियों के साथ गई जान, दिल्ली से कनेक्शन.

    • 31 Oct 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.