logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • उत्तराखंड का मौसम 4 मार्च 2025: चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी, तीन जिलों में भारी गर्जना के साथ बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड का मौसम 4 मार्च 2025: चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी, तीन जिलों में भारी गर्जना के साथ बारिश का येलो अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 04 Mar 2025
  • 750
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 4 मार्च 2025: उत्तराखंड के 6 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात भी हो सकता है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं डीजीआरआई चंडीगढ़ ने चमोली में फिर से एवलांच की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में पिछले दो दिन में बारिश के बाद रविवार और सोमवार को मौसम शुष्क रहा। हालांकि आंशिक बादल आते जाते रहे। सोमवार को भी सुबह के समय धूप और बादलों की आंख मिचौली चलती रही। शाम के समय आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। देहरादून में देर रात गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई।

दो दिनों से मौसम शुष्क होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जनपदों में मौसम साफ रहेगा और चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा भी हो सकता है।

2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। 5 मार्च से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।। उधर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन चंडीगढ़ की ओर से चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है।

डीजीआरआई की ओर से कहा गया है कि चमोली के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच आ सकता है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। डीजीआरआई की चेतावनी को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोक दी गई है।

उधर बदरीनाथ हाईवे फिलहाल बंद पड़ा हुआ है। बीआरओ ने कंचन गंगा के साथ ही बद्रीनाथ की ओर से भी बर्फ हटाने के लिए मशीन लगाई है। 27 फरवरी को लामबगड़ से माना तक बदरीनाथ हाईवे बर्फबारी के कारण बाधित हो गया था। उसके बाद से लगातार बर्फबारी होने से हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही थी।

1 मार्च को बर्फबारी हल्की होने के बाद बीआरओ ने जेसीबी और पोकलेन मशीन के जरिए बर्फ हटाने का काम शुरू किया है। हाईवे पर हनुमान चट्टी, रडांग बैंड और कंचनगंगा में 11 फीट से अधिक हिमखंड फैले हुए हैं जिन्हें काटकर बीआरओ की मशीन बद्रीनाथ से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी तक पहुंच पाई है।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 10 पॉइंट 4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 15.9 और अधिकतम न्यूनतम तापमान 5 पॉइंट 5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 
Share
Previous Post
चमोली एवलांच:5 मिनट में दो बार टूटा बर्फ का पहाड़, बनियान पहनकर नंगे पैर दौड़े लोग, रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
Next Post
CBSE अभी भी बदल सकता है दो बोर्ड परीक्षाओं का नियम, अप्रैल से पहले आएगी नई पॉलिसी!
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में 11.30 करोड़ का घोटाला: पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता से वसूली की संस्तुति, मामला विजिलेंस को सौंपने का प्रस्ताव.

    • 20 Nov 2026
  • image

    नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.

    • 01 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में 13 IAS, 17 IPS समेत 34 अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों को मिले नए कप्तान.

    • 25 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.