logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड का मौसम 17 जनवरी 2025:आज साफ रहेगा मौसम, शनिवार से फिर बदलेगा मिजाज, जानें मौसम अपडेट

उत्तराखंड का मौसम 17 जनवरी 2025:आज साफ रहेगा मौसम, शनिवार से फिर बदलेगा मिजाज, जानें मौसम अपडेट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 17 Jan 2025
  • 836
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 17 जनवरी 2025: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने कोहरे के येलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार रात से ही प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा था। गुरुवार की सुबह से ही बारिश शुरू हो गई जिससे पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया। सुबह से हो रही हल्की बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

निचले इलाकों में बारिश होने से पारा लुढ़क गया जिसके चलते ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। बर्फबारी लुत्फ उठाने के लिए सैंकड़ों लोगों ने बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख किया। चारधाम सहित तमाम ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात होने से कई रास्ते बंद हो गए हैं तो वहीं कई गांव बर्फ से ढंक गए हैं।

भारी बर्फबारी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है और मुख्य मार्ग से गांव का संपर्क टूट गया है। औली, हेमकुंड साहिब, हर्षिल, लोखंडी, धनोल्टी, सुरकंडा, पंचाचुली और मुनस्यारी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई।

केदारपुरी में 3 फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। उत्तरकाशी में बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया जिसे बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खोल दिया। बारिश और बर्फबारी के कारण भटवाड़ी से गंगोत्री तक बुधवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

चमोली में भारी बर्फबारी के चलते जोशीमठ-औली और गोपेश्वर-चौपाता हाईवे बाधित है। देहरादून सहित आसपास के निचले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कुमाऊं में भी पिथौरागढ़ के कई क्षेत्रों और बागेश्वर के पिंडारी क्षेत्र में हिमपात हुआ।

बारिश के चलते हवाई सेवाएं भी बाधित हुई हैं। गुरुवार को कुल्लू से देहरादून आने वाली उड़ान रद्द रही, जबकि तीन अन्य उड़ाने देरी से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कमी के साथ 17.6 रहा।

जबकि रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री इजाफे के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार से एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की मुहिम, जानिए USRLM के इस कार्यक्रम के बारे में
Next Post
ऋषिकेश-श्रीनगर, हल्द्वानी... 3 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, बागी उम्मीदवारों ने बिगाड़ा खेल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.