logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • पौड़ी में अनियंत्रित बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 17 घायल

पौड़ी में अनियंत्रित बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 17 घायल.

 
  • Shubham Sehgal
  • 12 Jan 2025
  • 737
image  

 

देहरादूनः उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में रविवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस के खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। बस पौड़ी से देहलचौरी जा रही थी, जिसमें 22 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि देहलचौरी के पास एक बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलने के बाद श्रीनगर और सतपुली चौकियों से एसडीआरएफ की टीमें पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में से 8 को बाद में श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी 9 घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। धामी ने कहा कि पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय जाने वाली सड़क पर हुई बस दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर मिली है, जिसमें 5 यात्रियों की मृत्यु हो गई है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य कर रही है। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

सीएम ने कहा, 'मैं बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।' अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि पीड़ितों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।

 

 
Share
Previous Post
ग्लेशियर के बीच 330 फीट गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू टीम ने 20 किलोमीटर की चढ़ाई कर निकाला बाहर
Next Post
उत्तराखंड का मौसम 13 जनवरी 2025: आज मौसम साफ रहेगा, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरे का येलो अलर्ट, जानें मौसम अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.

    • 20 Apr 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.