logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में 11-12 को बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में कंपकंपाएगी सर्दी,जानें मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तराखंड में 11-12 को बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में कंपकंपाएगी सर्दी,जानें मौसम विभाग का अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 10 Jan 2025
  • 853
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास होगा। 11 और 12 जनवरी को देहरादून सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। देहरादून में मौसम में आए बदलाव के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। दो दिनों में पारे में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। आज भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

देहरादून में शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र में देहरादून सहित सात जिलों में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में नए साल के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है और सूखी ठंड परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान के अनुसार बारिश और बर्फबारी नहीं होने की वजह से आने वाले दिनों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। जबकि मैदानी क्षेत्र में कोहरा लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकता है।

मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को देहरादून में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। कुछ देर हल्की धूप निकली लेकिन दोपहर बार फिर बादल छा गए और शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोहरा छाए रहने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस भी एक घंटा 35 मिनट की देरी से देहरादून पहुंची।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार 11 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, 11 और 12 जनवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शनिवार को प्रदेश भर में बारिश हो सकती है और इससे अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ठंड का प्रकोप भी बढ़ सकता है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 17.0 और 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 
Share
Previous Post
जब देहरादून में हाईवे पर चलने लगा हाथी, दहाड़ सुनकर डर गए कार चालक
Next Post
SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर पर ऐतिहासिक आदेश कब लागू होगा? सुप्रीम कोर्ट ने गेंद सरकार के पाले में डाली
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.