logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के आसमान में छाए बादल, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार, ठंडी हवाओं ने गिराया पारा

उत्तराखंड के आसमान में छाए बादल, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार, ठंडी हवाओं ने गिराया पारा.

 
  • Priyanka Thapa
  • 09 Jan 2025
  • 616
image  

 

 देहरादून: उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। देहरादून में हल्का कोहरा छाने के साथ ही आंशिक बादल मंडराने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से ठंड से राहत मिल रही है। बुधवार सुबह देहरादून में कोहरा छाने से परेशानी हुई। दिन के समय धूप के साथ-साथ बादल भी आते जाते रहे। दिन भर चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी, जिससे दिन के पारे में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

देहरादून में शाम के समय भी आसमान में बादल छाए रहे। इससे शाम के समय कंपकंपी वाली ठंड महसूस की गई। बादल मंडराने के कारण बारिश के आसार भी बने। हालांकि, मौसम शुष्क बना हुआ है। बादल छाने और सर्द हवाएं चलने से तापमान में हल्की कमी भी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने के आसार हैं। शनिवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, रुड़की शहर में भी बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि, कुछ देर बाद कोहरा छंट गया। लेकिन, ठंडी हवाएं चलने और काले बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई।

दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। शाम होते ही ठंड का असर फिर से बढ़ गया। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 18.9 और अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, देहरादून में सहित मैदानी क्षेत्रों में छा रहे घने कोहरे को देखते हुए आरटीओ प्रवर्तन ने वाहन चालकों से जबरन वाहन न चलाने की अपील की है।

आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने कहा है कि घने कोहरे के कोहरे के दौरान विजिबिलिटी चाहे कैसी भी क्यों न हो वाहन को हमेशा लेन में ही चलाएं। कोहरे की परिस्थितियों में नियमों का पालन करना और भी जरूरी हो जाता है। सबसे बेहतर यही होगा कि कोहरा बहुत ज्यादा है तो सुरक्षित जगह पर वाहन रोक लें और कोहरा छंटने का इंतजार करें।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर में खनन गतिविधियों पर रोक लगाई, भूस्खलन से हो सकती है जानमाल की हानि
Next Post
जब देहरादून में हाईवे पर चलने लगा हाथी, दहाड़ सुनकर डर गए कार चालक
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.