logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर, मौसम शुष्क, IMD ने जताई बारिश और बर्फबारी की ये संभावना

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर, मौसम शुष्क, IMD ने जताई बारिश और बर्फबारी की ये संभावना.

 
  • Priyanka Thapa
  • 08 Jan 2025
  • 821
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में लोगों को कोहरे के कहर का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों में सुबह से ही कोहरे का असर दिख रहा है। वहीं, प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फिलहाल आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, मौसम विभाग ने 11 जनवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 10 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया गया है।

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्र में हल्के हिमपात के बाद ठंड में इजाफा हुआ है, लेकिन निचले क्षेत्रों में खिल रही चटक धूप की वजह से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। सर्द हवाएं चलने से दिन के समय भी ठंड का अहसास हुआ। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद आसपास के निचले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में धूप खिले रहने के कारण ठंड का अहसास कम हुआ।

प्रदेश में देर शाम तेज सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हुआ, लेकिन कुछ देर बाद मौसम सामान्य हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। 11 और 12 जनवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

उत्तराखंड में इन दिनों बर्फबारी देखने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों की भीड़ लग रही है। हालांकि, बर्फबारी नहीं होने से पर्यटक मायूस तो हुए हैं, लेकिन सुहावना मौसम पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है। आज मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। इससे सुबह के समय लोगों को परेशानी हो रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.1 और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी कार्यक्रम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 
Share
Next Post
उत्तराखंड में कोच ने नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से किया दुष्कर्म, खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया निलंबित
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.