logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • दिल्ली में नई सरकार बनते ही नौकरशाही में बड़े बदलाव की संभावना, अब तक समन्वय की कमी से अटका था पेच

दिल्ली में नई सरकार बनते ही नौकरशाही में बड़े बदलाव की संभावना, अब तक समन्वय की कमी से अटका था पेच.

 
  • Kunal Kataria
  • 10 Feb 2025
  • 619
image  

 

नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार के गठन का असर प्रशासनिक हलकों में भी देखने को मिलेगा। खासतौर से दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव होने की संभावना है। चूंकि अब केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है और दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार होगी। एलजी भी केंद्र सरकार द्वारा ही नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली का प्रशासन अब ज्यादा स्मूद तरीके से चल सकेगा। अधिकारियों की नियुक्ति से लेकर उनकी ट्रांसफर पोस्टिंग के मसले पर कोई बड़ा टकराव राज्य और केंद्र सरकार के बीच या राज्य सरकार और एलजी के बीच देखने को नहीं मिलेगा। इससे जो प्रशासनिक स्थिरता आएगी, उससे कामकाज में सुधार होने की उम्मीद है। खासकर लंबित पड़े कामों में तेजी आएगी।

दिल्ली में खाली पड़े हैं कई अफसरों के पद

दिल्ली में लंबे समय से NCCSA की बैठक नहीं होने के कारण खाली पड़े पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति, सीनियर लेवल पर ट्रांसफर पोस्टिंग और पहले से चल रहे अनुशासनात्मक कार्रवाइयों से जुड़े कई अहम मामले पेंडिंग पड़े हैं। नए पदों के गठन की प्रक्रिया भी अटकी हुई है। नई सरकार का गठन होते ही ये सारे काम तेजी से होने की उम्मीद है। इसमें कोई बड़ी अड़चन भी नहीं आएगी। नई सरकार अपनी जरूरतों के हिसाब से न केवल अधिकारियों की तैनाती करेगी, बल्कि प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने और जवाबदेही तय करने के लिए कुछ नए निर्देश भी जारी कर सकती है। खासतौर से अधिकारियों को जनता के बीच जाकर फीडबैक लेने और खुद फील्ड में उतरकर योजनाओं और कामों का जायजा लेने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

AAP सरकार और अधिकारियों में थी तालमेल की कमी

पिछली सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की अधिकारियों के साथ तालमेल में जो कमी नजर आई और दोनों पक्षों के बीच जिस तरह के टकराव की स्थिति बनी रही, उसके अब काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। प्रशासनिक स्थिरता आने से अधिकारियों को भी काम करने में आसानी होगी और उनके बीच भी खेमेबाजी कम होगी। पड़ोसी राज्यों में भी बीजेपी की सरकार होने से कई काम आसान होंगे। खासकर प्रदूषण और पानी के मुद्दे पर पड़ोसी राज्यों के साथ दिल्ली बेहतर तालमेल के साथ काम करती नजर आ सकती है।

 

 
Share
Previous Post
फरवरी के पहले पखवाड़े में गर्मी ने दी दस्तक ! देहरादून में तापमान 27 डिग्री के पार
Next Post
हेमा के हुनर को सम्मानित करने पहुंची धात संस्था
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.

    • 16 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.