logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन ने जेल से लिखा पत्र, गुर्जर महापंचायत स्थगित, जानें कोर्ट में सुनवाई के बारे में

पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन ने जेल से लिखा पत्र, गुर्जर महापंचायत स्थगित, जानें कोर्ट में सुनवाई के बारे में.

 
  • Rahul Parasar
  • 29 Jan 2025
  • 757
image  

 

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में दो राजनीतिक नेताओं के बीच की अदावत ने माहौल को गरमाया हुआ है। खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच की अदावत का मुद्दा गहराया है। फायरिंग मामले में कुंवर प्रणव चैंपियन को जेल भेजा गया है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रणव चैंपियन ने जेल से पत्र लिखा है। यह पत्र गुर्जर महापंचायत के आयोजकों को लिखा गया। इसमें महापंचायत को स्थगित करने की अपील की गई। प्रणव चैंपियन की अपील पर गुर्जर महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

आयोजकों ने बताया कि यह निर्णय प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके। महापंचायत को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क था और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे थे। पूर्व विधायक के भेजे पत्र को आयोजनकर्ताओं और प्रशासन ने गंभीरता से लिया और कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया। इस निर्णय की स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय नेताओं ने भी सराहना की।

हाई कोर्ट ने जमकर सुनाया

प्रणव चैंपियन-उमेश कुमार मामले में मंगलवार को दोपहर 2 बजे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हरिद्वार एसएसपी और डीएम ऑनलाइन पेश हुए। कोर्ट को उन्होंने अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। हालांकि, कोर्ट एसएसपी के बयान से संतुष्ट नहीं दिखी। हाई कोर्ट ने यह बताने का आदेश दिया कि इन लोगों पर कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं? इनके खिलाफ क्या कोर्ट केस चल रहे हैं? कोर्ट ने कहा कि इन सबका पूरा का पूरा ब्यौरा पेश किया जाए।

हाई कोर्ट ने इसके साथ ही एसएसपी को सख्ती बरतने को भी कहा है। इसके अलावा इन लोगों को जो सुरक्षा दी गई है, उस पर भी सरकार को पुनर्विचार करने के लिए कोर्ट ने कहा। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान काफी तीखी टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने इस घटना को राज्य के लिए शर्मनाक बताया।
 

'क्या संदेश दे रहे हम'

हाई कोर्ट ने इस पूरे मामले में गंभीर टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि हम दुनियां के लोगों को देवभूमि का संदेश देते रहे हैं। क्या ये देवभूमि में उचित है? दोनों जनता के प्रतिनिधि हैं। ये क्यों बाहुबल दिखा रहे हैं? खुद वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। कोर्ट ने इस मामले में एसएसपी से एक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, प्रणव चैंपियन और एमएलए उमेश कुमार के बीच गाली-गलौच और गोलीबारी के वायरल वीडियो पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया था। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि सुप्रीम कोर्ट के अश्वनी उपाध्याय वर्सेज यूनियन ऑफ इंडिया में दिए गाइड़लाइन का पालन क्यों नहीं हो रहा है।
 

रोशनाबाद जेल में हुए बंद

पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन रोशनाबाद जेल में बंद हुए थे। उन्होंने पत्र भेजकर 29 जनवरी को लक्सर में होने वाली महापंचायत को टालने का निवेदन किया। प्रणव चैंपियन की पत्नी देवयानी ने उनके समर्थकों के बीच उनके पत्र को पढ़ कर सुनाया। उन्होंने निवेदन किया कि प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करवा रहे हैं। हमारा बेटा भी शूटिंग प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। ऐसे में राजा साहब ने पत्र भेजकर सभी गुर्जर समाज के लोगों से महापंचायत को टालने का निवेदन किया है।

प्रणव चैंपियन ने लोगों से बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह के लिए आशीर्वाद मांगा है। दिव्य प्रताप राष्ट्रीय खेलों की शूटिंग प्रतियोगिता भाग ले रहे हैं। ऐसे में पिता ने उनके जीत की कामना की है। साथ ही, समाज के लोगों से उन्होंने बेटे को आशीर्वाद देने का निवेदन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद खारी सहित गुर्जर समाज के कई लोग मौजूद थे।
 

पछतावा न होने की बात

कुंवर प्रणव चैंपियन ने पत्र में कहा है कि मैंने जो भी किया, उसका मुझे कोई पछतावा नहीं है। हम क्षत्रिय हैं। क्षत्रिय अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करते। मैंने अगर इसका जवाब दिया, तो ठीक किया। दरअसल, हरिद्वार जिले में इन दिनों उमेश कुमार और प्रणव चैंपियन के बीच जंग छिड़ी है। मामला एक-दूसरे के घर और कार्यालय पर जाकर मारपीट एवं गोलीबारी तक पहुंच गई। पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर 26 जनवरी को मारपीट और गोलीबारी की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

 

 
Share
Previous Post
भाजपा की सालाना आय 83% बढ़ी तो कांग्रेस की आय 170% बढ़ी, जानिए चुनावी बॉन्ड में कौन है आगे
Next Post
यूसीसी से लोकतंत्र को मजबूती...पीएम मोदी ने देहरादून में ओलंपिक आयोजन का किया जिक्र
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    दून पुस्तक महोत्सव: 9 दिनों तक चला ज्ञान का उत्सव, इम्तियाज अली और शुभांशु शुक्ला भी पहुंचे.

    • 15 Apr 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.