logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • भाजपा की सालाना आय 83% बढ़ी तो कांग्रेस की आय 170% बढ़ी, जानिए चुनावी बॉन्ड में कौन है आगे

भाजपा की सालाना आय 83% बढ़ी तो कांग्रेस की आय 170% बढ़ी, जानिए चुनावी बॉन्ड में कौन है आगे.

 
  • Kunal Kataria
  • 28 Jan 2025
  • 967
image  

 

नई दिल्ली: केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस, दोनों की आमदनी में पिछले वित्तीय वर्ष में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। बीजेपी की कमाई जहां 83 फीसदी बढ़कर 4340.5 करोड़ रुपये हो गई, वहीं कांग्रेस की आमदनी 170 फीसदी बढ़कर 1225 करोड़ रुपये पहुंच गई। दोनों पार्टियों की आय में इलेक्टोरल बॉन्ड का बड़ा योगदान रहा। बीजेपी को 16.85.6 करोड़ रुपये इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिले। दूसरी ओर कांग्रेस को 828.4 करोड़ रुपये इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिले। यह जानकारी दोनों पार्टियों की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई ऑडिट रिपोर्ट से मिली है।

बीते वित्त वर्ष में बीजेपी की इनकम 4340 करोड़ हुई

बीजेपी की यह अब तक की सबसे ज्यादा सालाना आय है। ये आंकड़ा किसी भी पार्टी की ओर से घोषित बॉन्ड से प्राप्त रकम में भी सबसे ज्यादा है। कांग्रेस की आय और बॉन्ड से प्राप्त राशि, दोनों ही मामले में दूसरे नंबर पर है। भाजपा की वार्षिक आय 2022-23 में 2,360.8 करोड़ रुपये से 83 फीसदी बढ़कर 2023-24 में 4,340.5 करोड़ रुपये हो गई। इसमें से 1,685.6 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड के जरिए आए। यह जानकारी चुनाव आयोग में दाखिल पार्टी की नवीनतम वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट से मिली है।

कांग्रेस की आय बढ़कर 1225 करोड़ पहुंची

इसी अवधि में कांग्रेस की आय 452.4 करोड़ रुपये से 170 फीसदी बढ़कर 1,225 करोड़ रुपये हो गई। मुख्य विपक्षी दल ने भी बॉन्ड के जरिए अपनी प्राप्तियों में 384 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज की, जो वित्त वर्ष 23 में 171 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 828.4 करोड़ रुपये हो गई। कांग्रेस के पास बॉन्ड से दूसरी सबसे अधिक आय और प्राप्तियां हैं। वित्त वर्ष 24 में बीजेपी का खर्च 62 फीसदी बढ़ा तो कांग्रेस का 120 फीसदी।
 

कांग्रेस ने BRS-TMC को छोड़ा पीछे

कांग्रेस ने बीआरएस को पीछे छोड़ दिया, जिसने 2023-24 में 685.5 करोड़ रुपये की कुल आय घोषित की। टीएमसी भी इस बार देश की मुख्य विपक्षी पार्टी से पीछे रही। तृणमूल कांग्रेस ने इस बार 612.4 करोड़ रुपये बॉन्ड में प्राप्त किए। खर्च की बात करें तो पिछले वित्तीय वर्ष में बीजेपी का कुल खर्च 2,211.7 करोड़ रुपये रहा, जो 2022-23 में घोषित 1,361.7 करोड़ रुपये से 62 फीसदी अधिक है। इसमें से 1,754 करोड़ रुपये चुनाव और सामान्य प्रचार पर खर्च किए गए।

खर्च के मामले में कहां हैं बीजेपी-कांग्रेस

कांग्रेस ने 2023-24 में 1,025.2 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय किया, जो 2022-23 में 467.1 करोड़ रुपये से 120 फीसदी अधिक है। 14 जनवरी से 16 मार्च 2024 के बीच हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पार्टी ने करीब 49.6 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक की गई उनकी भारत जोड़ो यात्रा के पहले संस्करण पर 71.8 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
 

बीजेपी को कहां से हुई आमदनी

बीजेपी को कुल 3967 करोड़ रुपये स्वैच्छिक चंदे के रूप में मिले। इसमें 1685.6 करोड़ रुपये इलेक्टोरल बॉन्ड से, 236.3 करोड़ रुपये आजीवन सहयोग निधि से और 20242.7 करोड़ रुपये अन्य सोर्स से प्राप्त हुए। व्यक्तिगत दानदाताओं ने लगभग 240 करोड़ रुपये, कॉर्पोरेट्स ने 1890 करोड़ रुपये, संस्थानों और कल्याणकारी संस्थाओं ने 101.2 करोड़ रुपये और अन्य ने 50 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

कांग्रेस को इलेक्टोरल बॉन्ड मिले 828 करोड़

कांग्रेस को व्यक्तिगत दानदाताओं से 113.4 करोड़ रुपये, कॉर्पोरेट डोनर्स से 170 करोड़ रुपये, इलेक्टोरल ट्रस्ट और फाउंडेशन से 6.4 करोड़ रुपये, बॉन्ड से 828.4 करोड़ रुपये और अन्य सोर्स से 11.4 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा, पार्टी को सदस्यता और फी से 22 करोड़ रुपये और कूपन जारी करने और प्रकाशनों की बिक्री से 58.5 करोड़ रुपये की आय हुई।
 

ऑडिट रिपोर्ट में बीजेपी ने बताया अपना बैंक बैलेंस

बीजेपी की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ने विज्ञापन और प्रचार पर 1195 करोड़ रुपये, यात्रा पर 196.8 करोड़ रुपये और उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता के रूप में 191 करोड़ रुपये खर्च किए। 31 मार्च, 2024 तक, बीजेपी के पास 109.2 करोड़ रुपये नकद, 1627.2 करोड़ रुपये बैंक बैलेंस और 5377.3 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में थे। पिछले साल इसी तारीख को बीजेपी के पास 42 करोड़ रुपये नकद, 311 करोड़ रुपये बैंक बैलेंस और 5071.4 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट थे।
 

कांग्रेस ने चुनाव पूर्व में खर्च किए 4.9 करोड़

कांग्रेस ने 2023-24 में चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर 4.9 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं पिछले साल यह खर्च 40.1 करोड़ रुपये था। यह जानकारी दोनों पार्टियों की ओर से इलेक्शन कमीशन को सौंपी गई वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया है।

 

 
Share
Previous Post
आज पीएम मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में 11 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Next Post
पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन ने जेल से लिखा पत्र, गुर्जर महापंचायत स्थगित, जानें कोर्ट में सुनवाई के बारे में
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.