logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • देहरादून में रिकॉर्ड तोड़ जीत और रुड़की में 'मिथक' तोड़ जीत, उत्तराखंड मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत, कांग्रेस का सफाया, हर सीट का हाल

देहरादून में रिकॉर्ड तोड़ जीत और रुड़की में 'मिथक' तोड़ जीत, उत्तराखंड मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत, कांग्रेस का सफाया, हर सीट का हाल.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 26 Jan 2025
  • 647
image  

 

देहरादूनः उत्तराखंड में निकाय चुनावों के रिजल्ट शनिवार और रविवार को हुई मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। कई निकायों के रिजल्ट शनिवार देर रात ही घोषित कर दिए गए। कहीं-कहीं पर रविवार तड़के नतीजे आए। कुछ निकायों के रिजल्ट रविवार देर सुबह घोषित किए गए। मेयर की 11 सीटों की बात करें तो सिर्फ एक सीट छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ने बाकी सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसमें देहरादून की सबसे बड़ी और पिथौरागढ़ की काफी करीबी मुकाबले की जीत शामिल है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है। आइए, सभी नगर निगम की सीटों का हाल जानते हैंः

देहरादून में रेकॉर्ड जीत
देहरादून नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार 295 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। खास बात यह है कि इसके अलावा चुनाव लड़ने वाले बाकी सभी 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। यहां करीब 28 घंटों तक चली काउंटिंग के बाद रविवार दिन में नतीजे घोषित हो गए। बीजेपी प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को कुल 2 लाख 41 हजार 771 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल को 1 लाख 36 हजार 483 वोट मिले। इस तरह सौरभ ने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार 295 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

हल्द्वानी में जीते गजराज बिष्ट
हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा ने झंडा गाड़ दिया है। भाजपा के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ललित जोशी को हरा दिया। गजराज ने पहले राउंड से आखिरी राउंड तक लगातार बढ़त बनाए रखी। अंतिम चरण में उन्होंने 3894 वोट से ललित जोशी को हराकर जीत दर्ज कर ली। गजराज सिंह बिष्ट को 71962 वोट और ललित जोशी को 68068 वोट मिले।

रुद्रपुर नगर निगम की सीट पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। यहां से भाजपा के विकास शर्मा ने 12 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया है। विकास शर्मा ने पहले ही चरण से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा पर बढ़त बनाए रखी। पहले राउंड में वह 2 हजार वोटों की लीड लेकर आगे बढ़े जो दूसरे राउंड में बढ़कर 5 हजार और तीसरे में 8 हजार हो गई। आखिरी राउंड में विकास शर्मा ने 12 हजार 921 वोटों की लीड लेते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव हरा दिया। रुद्रपुर में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की है।

ऋषिकेश में शंभू पासवान जीते
ऋषिकेश नगर निगम चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यहां भाजपा के शंभू पासवान को जीत मिली है। पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र उर्फ मास्टरजी को 1854 वोटों से हरा दिया। भाजपा के उम्मीदवार शंभू पासवान को 23 हजार 998 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय दिनेश चंद्र उर्फ मास्टरजी ने 20 हजार 980 वोट हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जाटव को 11 हजार 955, यूकेडी के प्रत्याशी महेंद्र सिंह को 758 वोट मिले जबकि 301 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

काशीपुर में दीपक ने मारी बाजी
रुद्रपुर के बाद काशीपुर के मेयर पद पर भी भाजपा ने बाजी मार ली। यहां से भाजपा के प्रत्याशी दीपक बाली ने 4 हजार 947 वोटों के अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप सहगल को चुनाव हरा दिया। रविवार सुबह 3 बजे समाप्त हुई 5 चरणों की मतगणना में दीपक बाली को 48,792 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के संदीप सहगल को 43 हजार 845 वोट पड़े। जीत के बाद दीपक बाली ने कहा कि उन्होंने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करेंगे।

रुड़की में 2 हजार वोटों से भाजपा की जीत
रुड़की नगर निगम में भाजपा की प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने 2 हजार 851 वोटों से जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा रहीं जबकि कांग्रेस कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। बीजेपी प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल को 35 हजार 8 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा को 32 हजार 157 और कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता को 18 हजार 417 वोट मिले। रुड़की नगर निगम को लेकर एक मिथक प्रचलित था कि यहां से सिर्फ निर्दलीय प्रत्याशी जीतता है लेकिन भाजपा ने इस बार जीत हासिल कर यह मिथक भी तोड़ दिया है।

हरिद्वार पर भाजपा का कब्जा
हरिद्वार नगर निगम पर भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल ने 28 हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव हरा दिया। जैसल को 72 हजार 741 वोट मिले जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान को 44186 वोट प्राप्त हुए। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल ने कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान को 28 हजार 555 वोटों से हरा दिया। जीत के बाद जैसल ने कहा कि मैं जनता से किए वादे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।

बागेश्वर में छा गई भाजपा
बागेश्वर नगर पालिका में भी भाजपा के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली है। यहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेश खेतवाल को जीत मिली है। सुरेश पिछले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते थे। हालांकि, इस बार भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। भाजपा प्रत्याशी सुरेश खेतवाल को 4 हजार 862 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी कवि जोशी को 3849 वोट मिले। खेतवाल ने 1013 मतों से जीत दर्ज की है।

कोटद्वार शैलेंद्र जीते, अल्मोड़ा में पहली बार जीती भाजपा
कोटद्वार नगर निगम का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। यहां से भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत ने मेयर पद पर जीत हासिल की है। शैलेंद्र 13 हजार से अधिक वोटों के साथ चुनाव जीते हैं। अल्मोड़ा नगर निगम में पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा के उम्मीदवार अजय वर्मा ने जीत हासिल की है। नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

श्रीनगर में पहली मेयर बनीं निर्दलीय आरती भंडारी
उत्तराखंड के श्रीनगर में पहली बार नगर निगम के चुनाव हुए। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने जीत हासिल कर ली है। वह यहां से पहली मेयर बनेंगी। आरती भंडारी ने भाजपा की आशा उपाध्याय को 1639 मतों से हराया है। आरती भंडारी को जहां 7 हजार 959 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशा को 6 हजार 320 वोट मिले।

पिथौरागढ़ में 17 वोटों से जीती भाजपा
पिथौरागढ़ में भाजपा की उम्मीदवार कल्पना देव लाल जीत गई हैं। निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका मोहर को उन्होंने 17 वोटों से हरा दिया है। रोचक मुकाबले में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने फिर से काउंटिंग की मांग की है।

 

 
Share
Previous Post
कौन हैं राधा बहन भट्ट? पहाड़ की 'गांधी' को मिला पद्मश्री, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का चेहरा बनीं
Next Post
आज मौसम साफ रहेगा, पहाड़ी जिलों में पाला बढ़ने से बढ़ेगी परेशानी, जानें मौसम अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.