उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा जारी है। 11 में 7 नगर निगम में भाजपा आगे चल रही है। पिथौरागढ़ में भाजपा को जीत मिली है। देहरादून, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में भी भाजपा आगे चल रही है।
पिथौरागढ़ में भाजपा की उम्मीदवार कल्पना देव लाल जीत गई हैं। निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका मोहर को उन्होंने 17 वोटों से हरा दिया है। रोचक मुकाबले में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने फिर से काउंटिंग की मांग की है।
पिथौरागढ़ नगर निगम पर निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर आगे चल रही हैं। भाजपा की कल्पना देवलाल दूसरे नंबर पर हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं।
जिला पौड़ी के नगर निगम कोटद्वार से भाजपा आगे है। नगर निगम श्रीनगर से निर्दलीय आगे है। नगर पालिका पौड़ी से निर्दलीय आगे है। नगर पालिका दुगड़ा से निर्दलीय आगे है। नगर पंचायत सतपुली से कांग्रेस आगे है। नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम से कांग्रेस आगे है। नगर पंचायत थैलीसैण से कांग्रेस आगे है।
जिला टिहरी के टिहरी नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। चंबा नगर पालिका से भाजपा, मुनिकीरेती नगर पालिका से निर्दलीय, देवप्रयाग नगर पालिका से भाजपा (निर्विरोध) ने जीत हासिल की है। वहीं, नरेंद्र नगर नगर पालिका में चुनाव नहीं हुए। नगर पंचायतों की बात करें तो घनसाली नगर पंचायत से भाजपा, चमियाला नगर पंचायत से भाजपा, गजा नगर पंचायत से निर्दलीय, लम्बगांव नगर पंचायत से भाजपा, कीर्तिनगर नगर पंचायत से भाजपा और तपोवन नगर पंचायत से भाजपा ने जीत दर्ज की है।
जिला उत्तरकाशी जिले में निर्दलीयों ने जोर दिखाया है। नगर पालिका बड़ाहाटा (उत्तरकाशी), नगर पालिका चिन्यालीसौड़, नगर पालिका बड़कोट में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। नगर पालिका पुरोला में कांग्रेस तो नगर पंचायत नौगांव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
जिला चमोली की चार नगर पालिका पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। नगर पालिका कर्णप्रयाग में भाजपा, नगर पालिका गोपेश्वर में भाजपा, नगर पालिका गौचर में भाजपा आगे, नगर पालिका जोशीमठ में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं, 6 नगर पंचायत की सीटों पर कांग्रेस का दबदबा दिख रहा है। नगर पंचायत नंदप्रयाग, नगर पंचायत थराली, नगर पंचायत गैरसैंण, नगर पंचायत नंदानगर में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। नगर पंचायत पीपलकोटी में निर्दलीय को जीत मिली है जबकि नगर पंचायत पोखरी में अभी घोषणा नहीं हुई है।
रुद्रपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास शर्मा को 29,912 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा को 23,885 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है।
नगर निगम काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली को 25299 एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संदीप सहगल को 21425 मत मिले हैं, मतगणना अभी जारी है।
नगर पंचायत नंदप्रयाग से कांग्रेस के पृथ्वी सिंह रौतेला जीते। नगर पंचायत गैरसैंण से कांग्रेस के मोहन भंडारी जीते हैं। नगर पंचायत थराली से कांग्रेस की सुनीता रावत को जीत मिली है। नगर पंचायत नंदानगर से कांग्रेस की बीना देवी ने जीत दर्ज की है। नगर पंचायत पोखरी से निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल ने जीत दर्ज की है। नगर पंचायत पीपलकोटी से निर्दलीय आरती नवानी ने जीत दर्ज की है।
उत्तराखंड की नगर पालिका गोपेश्वर चमोली से भाजपा के प्रत्याशी संदीप रावत जीते। नगर पालिका कर्णप्रयाग से भाजपा के गणेश शाह जीते। नगर पालिका जोशीमठ से कांग्रेस के देवेश्वरी शाह जीते। नगर पालिका गौचर से कांग्रेस के संदीप सिंह को जीत मिली है।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 100 नगर निकायों में कुल 30,29,028 मतदाता हैं। इनमें से 19,81,200 मतदाताओं ने मतदान किया है। प्रदेश के नगर निकायों में कुल 9,97,509 पुरुष मतदाता और 9,83,601 महिला मतदाताओं के साथ ही 90 अन्य मतदाताओं ने मतदान किया है।
शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना हो रही है। मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई थी। राज्य में कुल 100 निकायों की मतगणना, 54 मतगणना केंद्रों पर की जा रही है। मतगणना के लिए राज्य में कुल 6,366 कार्मिकों की तैनाती की गई है।
अल्मोड़ा जिले में 63 फीसदी, नैनीताल में 69.78 फीसदी, राजधानी देहरादून में 55 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में सबसे अधिक 71.15 फीसदी मतदान हुआ था और उधम सिंह नगर 70.06 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। उधर, हरिद्वार में 65 फीसदी, चमोली में 66.64 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि उत्तरकाशी और टिहरी जिले में क्रमशः 61 फीसदी और 61.8 फीसदी मतदान हुआ था। पौड़ी गढ़वाल जिले में 66.05 फीसदी और बागेश्वर में 67.19 फीसदी मतदान हुआ था। उधर, चंपावत जिले में मतदान प्रतिशत 64 फीसदी रहा, जबकि पिथौरागढ़ 64.75 फीसदी पर मतदान हुआ था।
उत्तराखंड में 23 जनवरी को नगर निकाय के चुनाव हुए थे। तीनों निकायों का कुल मतदान प्रतिशत 57.71 था। नगर पालिका बागेश्वर में 54.18 फीसदी, नगर पंचायत कपकोट में 65.70 फीसदी, नगर पंचायत गरुड़ में 66.37 फीसदी, जनपद पिथौरागढ़ में 65 फीसदी, धारचूला में 66 फीसदी, डीडीहाट में 72.36 फीसदी मतदान हुआ था।