logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 2 October 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.
  • यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.
  • उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.
  • सपा ने उत्तराखंड में अब्दुल मतीन सिद्दीकी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थवाल को भी जिम्मेदारी दी.
  • मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: ABVP के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामांकन निरस्त, जमकर हंगामा.
 
  • Home
  • चुनाव मित्र' और 'साइबर सारथी'... चैटबॉट अपडेट करेगा चुनाव ड्यूटी कर रहे सुरक्षा कर्मचारियों की जानकारी

चुनाव मित्र' और 'साइबर सारथी'... चैटबॉट अपडेट करेगा चुनाव ड्यूटी कर रहे सुरक्षा कर्मचारियों की जानकारी.

 
  • Kunal Kataria
  • 24 Jan 2025
  • 1653
image  

 

नई दिल्ली: चुनावी ड्यूटी में तैनात सिक्योरिटी स्टाफ की मदद के लिए दिल्ली पुलिस ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नॉलजी से लैस दो चैटबॉट 'चुनाव मित्र' और 'साइबर सारथी' शुरू किए हैं। ये चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी दोनों में हैं, जो विधानसभा चुनाव में बेहतर मैनेजमेंट सुनिश्चित करेंगे। ये ऐप चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी अहम गाइडलाइंस को समय पर पहुंचाएंगे। चैटबॉट दरअसल मैसेजिंग ऐप में इस्तेमाल होने वाले एआई का एक रूप है।

स्पेशल सीपी (क्राइम) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 'चुनाव मित्र' नियमों और गाइडलाइंस को वास्तविक समय पर पहुंचाने, जबकि 'साइबर सारथी' स्टाफ के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए जरूरी गाइडलाइंस से लैस है। इससे चुनाव संबंधी संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

दोनों चैटबॉट चुनाव-संबंधी जानकारी के पूरे डेटाबेस पर बेस्ड हैं। इन ऐप का इस्तेमाल एक विशेष लिंक या क्यूआर कोड के जरिए किया जा सकता है। बेहतर चुनाव मैनेजमेंट के लिए इन ऐप्स को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होना है, जबकि काउंटिंग 8 फरवरी को होगी।

पोलिंग बूथों की कमियां जल्द से जल्द दूर करने के आदेश

एमसीडी अधिकारियों ने सभी 12 जोन में बूथों के सर्वे के दौरान जो कमियां देखी थीं, उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का आदेश दिया है। जिससे वोटिंग से पहले ही 100 पर्सेट पोलिंग बूथों को वोटिंग के लिए तैयार किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि का सर्वे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।विधानसभा चुनावों के दौरान बूथ तैयार करने की जिम्मेदारी एमसीडी अधिकारियों की होती है।

इस जिम्मेदारी को सभी 12 जोनों में बांट दिया जाता है। इसके लिए सभी जोनों में डिप्टी कमिश्नर की देखरेख में जोनल इलेक्शन ऑफिसर्स की एक टीम बनाई गई है। इन चुनावों में 13,766 मुख्य पोलिंग बूथ और 733 ऑग्जिलरी (auxiliary) पोलिंग बूथों को मिलाकर टोटल पोलिंग बूथों की संख्या 14,499 है। शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर कर्नल विनोद अत्री ने बताया कि उनके जोन में 319 पोलिंग लोकेशन में 1827 पोलिंग बूथ हैं। इनमें से अब तक 80 पर्सेट बूथों का सर्वे किया जा चुका है।

 

 

 
Share
Previous Post
हरीश रावत के साथ हुआ खेला,ये छह मुख्यमंत्री भी मतदान से रहे वंचित
Next Post
 गरीबी से कैसे मुक्ति हो ।
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बद्रीनाथ धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड, 153 दिनों में 17.79 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.

    • 24 Sep 2026
  • image

    उत्तराखंड में मुस्लिमों के लिए नया निकाहनामा: मस्जिदों में निकाह पढ़ाने वाले मौलाना को वक्फ बोर्ड का फैसला मानना जरूरी.

    • 04 Sep 2026
  • image

    CM धामी ने किसान-केंद्रित ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप किया लॉन्च, किसानों को मिलेंगी मौसम से बाजार तक कई सुविधाएं.

    • 05 Sep 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.

    • 29 Sep 2026
  • image

    यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.

    • 29 Sep 2026
  • image

    उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.

    • 28 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.