logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 100 निकायों के लिए 5 हजार उम्मीदवार मैदान में

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 100 निकायों के लिए 5 हजार उम्मीदवार मैदान में.

 
  • Abhishek Shukla
  • 23 Jan 2025
  • 1017
image  

 

देहारदून: उत्तराखंड में गुरुवार को सुबह आठ बजे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। 100 नगर निकायों में 5,405 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद होगी। वहीं 25 जनवरी को मतगणना की जाएगी। दोपहर 12 बजे तक 25.70 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। इससे पहले सुबह 10 बजे तक 11.36 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की।

मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक पुष्कर सिंह धामी ने लगभग तीन सप्ताह लंबे प्रचार अभियान के दौरान राज्य भर में कई जनसभाएं और रोड शो किए और विकास की गति को निर्बाध बनाए रखने के वास्ते ट्रिपल इंजन सरकार के लिए वोट मांगे।

list

उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) अधिनियम और कठोर भूमि कानून लागू करने जैसे नीतिगत कदमों का भी जिक्र किया, जिससे बाहरी लोगों के लिए राज्य में असीमित भूमि खरीदना मुश्किल हो जाएगा। धामी ने पहाड़ी राज्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यापक दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया, जिससे पार्टी के समर्थन में मतदाताओं को संगठित किया जा सके।

प्रचार के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा उठाए गए अन्य कदमों को रेखांकित किया जिसमें राज्य में सड़क, रेल और हवाई संपर्क को मजबूत करना, भर्ती परीक्षाओं के लिए कठोर नकल विरोधी कानून लागू करना और धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करना शामिल था।

नगर निकाय चुनावों से पहले प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी सहित कई नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस झटका लगा। हालांकि विपक्षी कांग्रेस ने भी विकास के बारे में भाजपा के बड़े-बड़े दावों का जवाब देकर अपनी संभावनाओं को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और दावा किया कि वास्तव में जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, विपक्ष के नेता यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया।

पिछले साल कांग्रेस लगातार तीसरी बार राज्य की सभी पांचों लोकसभा सीटें भाजपा के हाथों हार गई थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को हार का सामना पड़ा था। हालांकि, कांग्रेस ने जुलाई 2024 में बद्रीनाथ और मंगलौर में विधानसभा उपचुनाव जीतकर कुछ जमीन हासिल कर ली है।

बृहस्पतिवार को 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों सहित 100 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव हो रहे हैं। मतदान मतपत्र के जरिए होगा और 5,405 उम्मीदवारों चुनावी रण में हैं।

इसमें 11 महापौर पदों के लिए 72 उम्मीदवार, नगर परिषद अध्यक्ष पदों के लिए 445 उम्मीदवार और नगर पार्षद पदों के लिए 4,888 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उत्तराखंड राज्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि 100 स्थानीय निकाय में 1282 वार्ड हैं और कुल 30,29000 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1,515 मतदान केंद्र और 3,394 मतदान बूथ हैं। कुमार ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 25,800 सुरक्षाकर्मी और 16,284 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। मतगणना 25 जनवरी को होगी।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड निकाय चुनाव में 57% मतदान, हजारों प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 25 को घोषित होगा परिणाम
Next Post
उत्तराखंड में ठंड गायब, दिन में निकल रही तेज धूप, बस सुबह-शाम छूट रही कंपकंपी, जानिए आज का मौसम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.