logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • देहरादून हादसे के बाद एक्शन में धामी की पुलिस, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो होगी जेल...स्टूडेंट्स के घर बजेगी घंटी

देहरादून हादसे के बाद एक्शन में धामी की पुलिस, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो होगी जेल...स्टूडेंट्स के घर बजेगी घंटी.

 
  • Shubham Sehgal
  • 28 Nov 2024
  • 922
image  

 

देहरादून: अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर रात के अंधेरे में शराब पीकर गाड़ियां दौड़ने वालों की रात हवालात में कटेगी। शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात तक वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित की। इसके साथ ही बेवजह घूमने वालों पर भी अंकुश लगाने की तैयारी है।

घरवालों को बिना बताए सड़कों पर दोपहिया दौड़ने वाले हुड़दंग करते छात्र-छात्राओं के घर वालों को मौके से ही फोन कर सूचित भी किया जाएगा। चेकिंग को लेकर पुलिस ने 17 स्थान पर बैरियर लगाकर टीम तैनात की है। चालकों की एल्कोमीटर से जांच की जाएगी और नशे में पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद वाहन सीज किया जाएगा।

शासन के आदेश पर एसएसपी अजय सिंह और आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने संयुक्त चेकिंग करने की कार्य योजना तैयार कर ली है। एसएसपी ने बताया कि शहर में 17 जगह बैरियर लगाए गए हैं और उनमें हर गाड़ी की चैकिंग होगी। मसूरी से देहरादून होते हुए सहारनपुर या हरिद्वार की तरफ जाने वाले या बाहरी जनपदों से देहरादून के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए शहर के आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

यहां आकस्मिक स्थिति में बैरियर पर नियुक्त पुलिस बल सड़क के एक साइड पर स्लाइडिंग बैरियर लगाकर वाहनों को रोकेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में होने वाले धरना प्रदर्शन जुलूस विप कार्यक्रम के दौरान भी इन बैरियरों पर नियुक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

अवकाश व वीकेंड पर कार्यालय में नियुक्त पुलिस बल को भी चेकिंग वह पैदल गस्त के लिए लगाया जाएगा शहर के प्रमुख चौक प्रिंस चौक सहारनपुर चौक सर्वे चौक नैनी बकरी चौक आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग करना संभव नहीं है। हालांकि इन क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहनों की बैरियर वाले स्थान पर चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों की चेकिंग के लिए यातायात पुलिस की 6 टीम एल्कोमीटर के साथ तैनात की गई है।

डिलीवरी वालों की भी होगी चेकिंग
रात को बढ़ती जा रही सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को देखते हुए और लगातार हो रहे हादसों को ध्यान में रखते हुए देहरादून पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अब रात को खाना डिलीवर करने वालों की भी चेकिंग की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित बार रेस्टोरेंट व अन्य प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय अवधि के बाद बंद करवाएंगे।

6 लोगों की जा चुकी है जान

 लगभग 15 दिन पहले देहरादून के ओएनजीसी चौक पर हुए सड़क हादसे में 6 दोस्तों की जान जा चुकी है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस ने 10 दिनों बाद कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी थी। हादसे के बाद कंटेनर चालक कंटेनर पर लगी नंबर प्लेट भी उखाड़ कर फरार हो गया था।

 

 
Share
Previous Post
सीएम पुष्कर सिंह धामी की चेतावनी, हरी, पीली, नीली चादरें लगाकर लैंड जिहाद करने वालों से सख्ती से निपटेंगे
Next Post
महापंचायत पर रोक! उत्तरकाशी मस्जिद मामले पर 5 दिसंबर को सुनवाई, जानें 55 साल पुराने विवाद के बारे में
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.