logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी की चेतावनी, हरी, पीली, नीली चादरें लगाकर लैंड जिहाद करने वालों से सख्ती से निपटेंगे

सीएम पुष्कर सिंह धामी की चेतावनी, हरी, पीली, नीली चादरें लगाकर लैंड जिहाद करने वालों से सख्ती से निपटेंगे.

 
  • Vivek Mishra
  • 28 Nov 2024
  • 712
image  

 

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण को लेकर भी सीएम धामी सख्त कानून बना कर इसका पूर्णत: पालन करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि धर्मांतरण को लेकर उनकी सरकार ने सख्त कानून बनाया है। इस कानून का सख्ती से पालन करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। प्रदेश में किसी तरह का दंगा न हो, कोई आगजनी की घटना न हो, सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाए इसको देखते हुए दंगारोधी कानून बना दिया है।

उन्होंने कहा है कि देवभूमि का मूल स्वरूप खराब न हो उसको देखते हुए, जो लोग हरी, नीली और पीली चादर चढ़ाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। हमारी सरकार ने लैंड जिहाद को खत्म करने के लिए अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया और 5000 एकड़ से ज्यादा जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई है।

उत्तराखण्ड की इस पवित्र भूमि पर लैंड जिहाद को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। अवैध अतिक्रमण किसी भी रुप में क्यों ना हो उसे ध्वस्त कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए हम संकल्पित हैं। pic.twitter.com/EOxmwW2lgm

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 27, 2024

उत्तराखंड में वर्ष 2023 में लैंड जिहाद को लेकर व्यापक अभियान छेड़ा गया था। वन भूमि पर बनी मजारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए जमीनों को मुक्त कराया गया। लैंड जिहाद के नाम पर वन भूमि और सरकारी भूमि पर बनी मजारों और मस्जिदों को हटा कर जमीनों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। हालांकि, कई स्थानों पर सरकारी तंत्र को विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन सीएम धामी के सख्त आदेशों के चलते सरकारी जमीनों को अतिक्रमणमुक्त कराने में पूरा अमला जुटा रहा। इस दौरान पांच हजार एकड़ से भी अधिक सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया।

इन दिनों उत्तरकाशी की मस्जिद का ताजा मामला सुर्खियों में है। जिसको लेकर हाई कोर्ट ने भी अधिकारियों को मस्जिद की सुरक्षा को लेकर निर्देशित किया है। जांच टीम ने खाताधारकों द्वारा पेश किए गए कागजों पर संदेह व्यक्त किया है। मस्जिद को लेकर हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होनी है। महापंचायत को लेकर जहां हिंदू संगठन लामबंद हैं तो वहीं प्रशासन महापंचायत को रोकने के लिए वार्ता के जरिए समाधान खोज रहा है।

हाल ही में देहरादून स्थित देश-दुनिया के प्रतिष्ठित दून स्कूल में भी मजार बनाने का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया मजार बनाने का वीडियो वायरल होते ही शासन-प्रशासन हरकत में आ गया और सीएम धामी के निर्देशों का पालन करते हुए डीएम सविन बंसल तत्काल एक्शन लेते हुए इस मजार को ध्वस्त करवा दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मजार बनाने के लिए अनुमति किसने दी थी।

 

 
Share
Previous Post
संविधान दिवस:एससी, एसटी, पिछड़ा... राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, जानें क्या कहा
Next Post
देहरादून हादसे के बाद एक्शन में धामी की पुलिस, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो होगी जेल...स्टूडेंट्स के घर बजेगी घंटी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से 24 घंटे में वापस लौटे तो बचेगा 25 फीसदी टोल, जानिए कितना लगेगा टैक्स.

    • 14 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.