logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष विराम, भारत के विदेश मंत्रालय ने इस कदम का स्वागत किया, जानें क्या कहा

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष विराम, भारत के विदेश मंत्रालय ने इस कदम का स्वागत किया, जानें क्या कहा.

 
  • Utkarsh Geharwar
  • 27 Nov 2024
  • 957
image  

 

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को इजरायल और लेबनान में हिज्बुल्लाह के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने हमेशा तनाव कम करने,संयम बरतने और बातचीत तथा कूटनीति के रास्ते पर वापस लौटने का आह्वान किया है।

विदेश मंत्रालय ने किया स्वागत

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हम इजरायल और लेबनान के बीच घोषित युद्धविराम का स्वागत करते हैं। हमने हमेशा तनाव कम करने,संयम बरतने और बातचीत तथा कूटनीति के रास्ते पर वापस लौटने का आह्वान किया है। हमें उम्मीद है कि ये घटनाक्रम पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाएगा।

इजरायल और लेबनान के हिज़्बुल्लाह के बीच महीनों तक चली घातक लड़ाई के बाद सीजफायर हुआ है। यह लड़ाई इजरायल-गाजा संघर्ष से शुरू हुई थी,लेकिन इस साल सितंबर में इसने और आक्रामक रूप ले लिया था। इस हमले में लेबनानी आतंकवादी समूह के कई नेता मारे गए थे। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीजफायर समझौते को हासिल करने में शामिल होने के लिएअमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन को धन्यवाद दिया है। नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार,उन्होंने बाइडेन को एक कॉल में इस सीजफायर की जानकार दी है। नेतन्याहू ने इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी नेता के इस समझ की भी सराहना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि इजरायल इसे लागू करने में अपनी कार्रवाई की स्वतंत्रता बनाए रखेगा।

Our statement on ceasefire announced between Israel and Lebanon:https://t.co/75xLsCZr2B pic.twitter.com/r3mMB25XbY

— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) November 27, 2024

इजरायल की ओर से समझौते को मंजूरी देने से पहले,नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम की अवधि लेबनान में होने वाली घटनाओं पर निर्भर करती है और यह संघर्ष विराम इजरायल को हमास पर दबाव बढ़ाने और ईरानी खतरे पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देगा।

इजरायल- हिज्बुल्लाह युद्धविराम समझौता क्या है?

इजरायल- हिज्बुल्लाह के बीच जो सीजफायर को लेकर समझौता हुआ है, वह 60 दिनों तक चलेगा। इसके बाद इजरायली सेना और हिज़्बुल्लाह के उग्रवादी दक्षिणी लेबनान से पीछे हट जाएंगे।

मंगलवार रात को घोषित इस समझौते के बाद लगभग 14 महीने की लड़ाई के बाद अमेरिका और फ्रांस की ओर से मध्यस्थता की गई है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि यह समझौता संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए डिजाइन किया गया है। इजरायली मंत्रियों ने जोर देकर कहा कि अगर हिज्बुल्लाह युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन करता है तो इजरायल लेबनान पर हमले फिर से शुरू कर देगा।

हालांकि यह समझौता गाजा में हमास के साथ इजरायल के चल रहे युद्ध को प्रभावित नहीं करता है,लेकिन युद्धविराम इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच लगभग 14 महीने की लड़ाई को समाप्त कर देगा। लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पिछले 13 महीनों में लेबनान में इजरायली गोलाबारी में 3,760 से अधिक लोग मारे गए हैं,जिनमें से कई नागरिक हैं।

 

 
Share
Previous Post
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर भारत ने बनाए आधा दर्जन रिकॉर्ड, शान से जीता मैच
Next Post
अब 6 घंटे की जगह 2.5 घंटे में पहुंचेंगे आप... जानिए कैसे गेम चेंजर साबित होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.