logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • सिर्फ महाराष्ट्र और झारखंड ही नहीं...समझें कि ये योजनाएं सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला कैसे कर रही हैं

सिर्फ महाराष्ट्र और झारखंड ही नहीं...समझें कि ये योजनाएं सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला कैसे कर रही हैं.

 
  • Pankaj Singh
  • 23 Nov 2024
  • 1230
image  

 

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड इन दो राज्यों के नतीजे शनिवार आए। महाराष्ट्र में जहां महायुति तो वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की शानदार वापसी हो रही है। महाराष्ट्र में जहां महायुति के पास दोबारा से सत्ता की बागडोर होगी तो वहीं हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड की कमान संभालेंगे। दोनों ही राज्यों में एंटी इनकम्बेंसी तो दूर की बात है पिछली बार के मुकाबले सीटों की संख्या भी काफी बढ़ गई। दोनों ही राज्यों में जीत के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन इन राज्यों में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हो रही है जिसका जीत में काफी अहम रोल माना जा रहा है। सिर्फ इन दो राज्यों में ही नहीं पिछले कुछ चुनावों को देखें तो ऐसा लग रहा है कि महिलाओं को ऐसी स्कीम रास आ रही है। 

महाराष्ट्र में लाडली बहिन योजना गेम चेंजर साबित

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को लाडली बहिन योजना का बंपर लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस योजना का प्रचार चुनाव के दौरान भी खूब किया गया। महाराष्ट्र के चुनाव में महिलाओं की इस बार भागीदारी काफी देखने को मिली। महायुति ने सत्ता में वापसी पर 'लाडली बहिन योजना' के तहत मिलने वाली राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा किया था।

महाराष्ट्र में लाडली बहिन योजना लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद शुरू किया गया था। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1500 रुपये मासिक कैश ट्रांसफर किया जाता है। इसकी तीन किस्ते भी जारी हो चुकी हैं। चुनाव के दौरान महायुति सरकार ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद इसे बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा।

मंईयां योजना का हेमंत को मिला आशीर्वाद

झारखंड में हेमंत सोरेन की दोबारा से वापसी के पीछे भी महिला वोटर्स की अहम भूमिका रही। इस जीत के बाद मंईयां सम्मान निधि योजना की काफी चर्चा हो रही है। हेमंत सरकार ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव से पूर्व मंईयां सम्मान निधि की घोषणा की थी। इस योजना के तहत चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में हजार-हजार रुपये आ चुके हैं।

वहीं चुनाव की घोषणा से कुछ समय पूर्व हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि अब हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने की शुरुआत हुई थी। आज जो नतीजे आए हैं उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन यह भी समझ आ रहा है कि हेमंत सोरेन का यह कदम काफी कारगर सिद्ध हुआ है।

सिर्फ ये ही दो राज्य नहीं

बात सिर्फ इन दो राज्यों की ही नहीं पूर्व में ऐसी ही योजना कई और राज्यों में कारगर रही। पंजाब चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आए तो हर महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये आएंगे। वहीं उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वादा किया कि इसे बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में जहां बीजेपी की वापसी की उम्मीद कम की जा रही थी लेकिन लाडली बहन योजना ने कमाल कर दिया।
 

साल 2023 में बीजेपी सरकार ने इसकी शुरुआत की। शुरू में 1000 रुपये बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। साथ ही वादा किया गया था कि इसे बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया जाएगा। कर्नाटक चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के लिए ऐसी योजना कारगर रही। गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई। इस स्कीम के तहत राज्य की महिलाओं को 2 हजार रुपये मिलते हैं। इसी प्रकार हरियाणा में भी बीजेपी ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने की बात कही थी। यहां भी योजना कारगर रही।

 

 
Share
Previous Post
कौन हैं बीजेपी की आशा नौटियाल? केदारनाथ सीट जीतकर कैसे पीएम मोदी और सीएम धामी को किया खुश
Next Post
दवाइयां खा-खाकर थक जाएंगे आप, चर्बी की एक परत भी पैदा कर सकती है ये 5 बीमारियां, बिना जिम और डाइट के कैसे घटाएं वजन?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.