logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • कौन हैं बीजेपी की आशा नौटियाल? केदारनाथ सीट जीतकर कैसे पीएम मोदी और सीएम धामी को किया खुश

कौन हैं बीजेपी की आशा नौटियाल? केदारनाथ सीट जीतकर कैसे पीएम मोदी और सीएम धामी को किया खुश.

 
  • Dhirender Singh
  • 23 Nov 2024
  • 774
image  

 

 देहरादून: उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट भाजपा ने जीत ली है। उत्तराखंड उपचुनाव में भाजपा और प्रत्याशी आशा नौटियाल को बाबा केदार का आशीर्वाद मिल गया। भाजपा की आशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को करारी मात दे कर प्रचंड जीत हासिल की है। इस जीत ने भाजपा के बदरीनाथ और मंगलौर चुनाव की हार के जख्मों पर मरहम लगा दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय स्थल होने के कारण भी यह जीत कई मायनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए खास है।

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल कौन है, इसकी इंटरनेट की दुनिया में भी काफी चर्चा हो रही है। आशा नौटियाल वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। आशा नौटियाल केदारनाथ सीट से 2002-2012 तक भाजपा से दो बार विधायक रह चुकी हैं। वे एक सामान्य परिवार से हैं और केदारनाथ विधानसभा सीट पर खासी पकड़ भी रखती हैं। हॉट सीट केदारनाथ विधानसभा पर धुआंधार प्रचार और अच्छी पकड़ ने आशा नौटियाल को जीत दिलाई।

राज्यगठन के बाद विधायक बनीं आशा नौटियाल

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में आशा नौटियाल भाजपा से केदारनाथ विधानसभा की पहली विधायक चुनी गईं थीं। वर्ष 2007 में भी भाजपा के टिकट पर केदारनाथ सीट से जनता ने उन्हें अपना विधायक चुना था। हालांकि इसके बाद दो बार चुनाव में उन्हें पराजय मिली। ऊखीमठ विकासखंड के दिलमी गांव निवासी आशा नौटियाल एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं।

आशा नौटियाल के पति रमेश नौटियाल पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। वह वर्ष 1996 में पहली बार ऊखीमठ वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। इसके बाद वर्ष 1997-98 में उन्हें भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। वर्ष 1999 में उन्हें महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुना गया। सौम्य व्यवहार के कारण वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में आशा नौटियाल को भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया और वह विजयी हुईं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को पराजित किया था।

कभी भाजपा से कर दी थी बगावत

वर्ष 2007 में आशा नौटियाल को एक बार फिर भाजपा ने प्रत्याशी बनाया और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह नेगी को पराजित कर जीत हासिल की। वर्ष 2012 में लगातार तीसरी बार वह भाजपा की प्रत्याशी घोषित हुईं। इस बार उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी शैलारानी रावत से हार का सामना करना पड़ा।
 

इसके बाद वर्ष 2016 में शैलारानी रावत भाजपा में शामिल हो गईं और वर्ष 2017 में भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बना दिया। इस पर आशा नौटियाल ने पार्टी से बगावत कर दी थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस चुनाव में आशा नौटियाल तीसरे स्थान पर रहीं। तत्कालीन चुनाव में कांग्रेस से मनोज रावत, भाजपा की शैला रानी रावत को हरा कर विधायक चुने गए थे।

भाजपा हाईकमान से आशा नौटियाल का संपर्क

कुछ समय बाद आशा नौटियाल की फिर से पार्टी में वापसी हुई, जिसके बाद वे एक बार फिर अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गईं। वर्ष 2022 में पार्टी ने पुन: शैलारानी रावत को प्रत्याशी बनाया और वह जीत गईं। वहीं, आशा नौटियाल को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे सीधे तौर पर हाईकमान के संपर्क रहीं और इसका फायदा उन्हें उपचुनाव में टिकट के रूप में मिला।

 

 
Share
Previous Post
इनोवा कार में 6 लोगों की मौत के बाद नंबर प्लेट लेकर भागा कंटेनर चालक, 10 दिन बाद गिरफ्तार
Next Post
सिर्फ महाराष्ट्र और झारखंड ही नहीं...समझें कि ये योजनाएं सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला कैसे कर रही हैं
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.