logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य को सीने में संक्रमण, देहरादून के अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ बुलेटिन

तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य को सीने में संक्रमण, देहरादून के अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ बुलेटिन.

 
  • Rahul Parasar
  • 21 Nov 2024
  • 749
image  

 

देहरादून: चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मंगलवार को उन्हें छाती में संक्रमण के कारण देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनके अनुयायियों में चिंता की लहर दौड़ गई। अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की टीम ने रामभद्राचार्य की पूरी स्वास्थ्य जांच की। इससे पहले उन्हें निमोनिया के कारण इंफेक्शन का मामला सामने आया था। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में उनकी स्थिति में सुधार की खबर ने उनके अनुयायियों को राहत दी है।

जगतगुरु रामभद्राचार्य का मेडिकल चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि मामूली इंफेक्शन है। छाती में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है और वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। अस्पताल में भर्ती जगतगुरु को लेकर बड़ा दावा किया है।

जगतगुरु की स्थिति अब सामान्य

अस्पताल में भर्ती रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य की जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनका आगे का इलाज किया जा रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल के निदेशक कमल गर्ग ने कहा कि जगतगुरु रामभद्राचार्य की हालत सामान्य है। कोई चिंताजनक बात नहीं है। वह दो से तीन दिनों में डिस्चार्ज हो जाएंगे। तुलसी पीठाधीश्वर के स्वास्थ्य की खबर से उनके प्रशंसकों में खुशी है।

रामभद्राचार्य के मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद बुधवार को रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच कराई गई। उन्हें फरवरी माह में भी तबीयत खराब होने के बाद सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें निमोनिया की शिकायत मिली थी।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में बनेगा नया भूमि कानून, धामी सरकार पहले बुद्धिजीवियों से लेगी सलाह, जानें पहाड़ों में जमीन के नियम
Next Post
गर्भपात हुआ तो पता चला कि मकान मालिक के बेटे ने 13 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म... देहरादून कोर्ट का आया ये फैसला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.