logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मरीज के गले से निकाला 1 किलो का थायरॉइड ट्यूमर, मिली नई जिंदगी

बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मरीज के गले से निकाला 1 किलो का थायरॉइड ट्यूमर, मिली नई जिंदगी.

 
  • Anil Singh
  • 28 Dec 2024
  • 861
image  

 

बांदा: यूपी के बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ने एक और बड़ी चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है। कानपुर और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में इलाज कराने के बाद भी राहत न पाने वाले बांदा निवासी 18 वर्षीय अंतिम पुत्र मुन्नी लाल को यहां नया जीवन मिला। लंबे समय से घेंघा रोग से पीड़ित इस युवक का डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर 1100 ग्राम की गांठ निकालकर उसकी जान बचाई।

मरीज के परिवार ने बताया कि उन्होंने पहले कई बड़े शहरों के डॉक्टरों से संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला। अंत में वे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए मरीज को भर्ती कर जांच करवाई। रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। मरीज के परिजनों की सहमति के बाद, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एस.के. कौशल ने ईएनटी सर्जन डॉ. शंकर कबीर के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम गठित की।

डॉ. कबीर की टीम ने किया ऑपरेशन

जागरूकता के अभाव में ग्रामीण ढेले वाले नमक का इस्तेमाल करते हैं। आयोडीन नमक का इस्तेमाल एक दशक से ज्यादा हो रहा है। मरीज की बीमारी इसके पहले की है। कुछ मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं होती है संभवतः इसी कारण इस मरीज को यह बीमारी हुई है।

डॉ. कबीर और उनकी टीम ने अत्यंत कुशलता और सावधानी के साथ ऑपरेशन किया और मरीज के गले से 1100 ग्राम की गांठ सफलतापूर्वक निकाल दी। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में है और जल्द ही उसे छुट्टी देकर घर भेजा जाएगा।
 

टीम को दी बधाई

डॉ. कौशल ने डॉ. शंकर कबीर और उनकी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन मरीज के लिए जीवनदायी साबित हुआ। इस प्रक्रिया में मरीज के परिजनों को केवल सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क देना पड़ा, जो कि किफायती और सुलभ है।
 

आयोडीन नमक के इस्तेमाल पर सवाल

वहीं, एक बड़ा सवाल यह है कि आयोडीन युक्त नमक का उपयोग बढ़ने के बावजूद घेंघा रोग जैसी बीमारियां खत्म क्यों नहीं हो रही हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर एस के कौशल ने बताया कि इस समय बाजार में आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध है। इसकी वजह से अब यह बीमारी 99 प्रतिशत नियंत्रण है। लेकिन अभी भी कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ढेले वाला नमक इस्तेमाल किया जाता है।

 

 
Share
Previous Post
हां, मनमोहन सिंह सही थे... इतिहास उन्हें हमेशा याद रखेगा, वजह भी जान लीजिए
Next Post
लैंडिंग गियर में खराबी, पक्षी से टकराना या... दक्षिण कोरिया में कैसे हुआ भीषण विमान हादसा, अब तक क्या पता चला?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.