logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 1 May 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट.
  • डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.
  • निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.
  • Uttarakhand Rain Forecast: उत्तराखंड के 8 जिलों में मौसम का अलर्ट, 5 मई तक झमाझम बारिश गर्मी से देगी राहत.
  • Uttarakhand News: महिला आरक्षण पर CM धामी का विशेष सत्र, बोले- महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो राजनीति.
 
  • Home
  • सिल्कयारा टनल में बिछाई जाएगी लैंडलाइन, बीएसएनएल ने शुरू किया काम, कर्मचारियों को टाइम पास करने के लिए दिए गए फोन!

सिल्कयारा टनल में बिछाई जाएगी लैंडलाइन, बीएसएनएल ने शुरू किया काम, कर्मचारियों को टाइम पास करने के लिए दिए गए फोन!.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 27 Nov 2023
  • 1451
image  

 

 

देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे के 14वें दिन भी फंसे हुए 41 मजदूरों को निकालने में कोई सफलता नहीं मिली। अमेरिकी ऑगर मशीन एक पाइप में फंस गई, जिसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। अब अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है। पाइप में फंसी ऑगर मशीन को जल्द ही काट के निकाल लिया जाएगा। इस बीच खबर है कि मजदूरों को उनके परिवार से बातचीत कराने के लिए सुरंग में लैंडलाइन की व्यवस्था कराई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसएनएल को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

जनसत्ता ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल के कर्मचारी कुंदन ने बताया कि सरकार की ओर से निर्देश मिले हैं, जिसके बाद सुरंग के मजदूरों को लैंडलाइन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए वायर बिछाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों को यह लैंडलाइन दिया जाएगा ताकि वे अपने परिवार के सदस्यों से बात कर पाएं। जानकारी के मुताबिक, चूंकि रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी काफी समय लग सकता है, इसलिए मजदूरों को सुरंग के अंदर फोन भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि वे वहां पर अपना टाइम पास कर सकें।

इधर सिलक्यारा स्थित अस्थायी मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सरकार पूरी शिद्दत के साथ रेस्क्यू कार्य में जुटी है। उन्होंने स्वयं कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए अंदर फंसे लोगों से बात की है। अंदर फंसे सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समन्वय बनाते हुए सभी संभव विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां हर संभव प्रयास कर रहे हैं। धामी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में दुनियाभर के विशेषज्ञों का तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू कार्य में किसी भी तरह की अड़चन न आए, इसके लिए पहले से ही सेना के अलावा देश और विदेश की विशेषज्ञ तकनीकी एजेसियों की मदद ली गई है। रेस्क्यू कार्य में तकनीकी और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। सरकार की प्राथमिकता सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना है। यह कार्य काफी चुनौतीपूर्ण है, बावजूद सभी केंद्रीय और राज्य की एजेंसियां दिनरात काम कर रही हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्य सचिव एस.एस. संधू और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ( भारत सरकार) के सचिव अनुराग जैन मौजूद रहे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

 
Share
Previous Post
देहरादून, रुद्रप्रयाग में बादलों की लुकाछिपी, सर्दी का सितम बढ़ेगा
Next Post
उत्तरकाशी में सेना ने संभाला मोर्चा, सुरंग से मजदूरों को निकालने पहुंची रेजिमेंट...रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ा अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.

    • 30 Apr 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट.

    • 30 Apr 2026
  • image

    डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.

    • 30 Apr 2026
  • image

    निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.

    • 29 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.