logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 30 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट.
  • डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.
  • निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.
  • Uttarakhand Rain Forecast: उत्तराखंड के 8 जिलों में मौसम का अलर्ट, 5 मई तक झमाझम बारिश गर्मी से देगी राहत.
  • Uttarakhand News: महिला आरक्षण पर CM धामी का विशेष सत्र, बोले- महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो राजनीति.
 
  • Home
  • चट्टान के अंदर जिंदगी की जंग लड़ रहे मजदूर, मशीन टूटी तो सक्रिय हुई वायुसेना...रेस्क्यू ऑपरेशन के अपडेट्स

चट्टान के अंदर जिंदगी की जंग लड़ रहे मजदूर, मशीन टूटी तो सक्रिय हुई वायुसेना...रेस्क्यू ऑपरेशन के अपडेट्स.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 25 Nov 2023
  • 1255
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग के अंदर मजदूरों को फंसे हुए 14 दिनों का वक्त गुजर चुका है। लेकिन उन 41 मजदूरों की जिंदगी के लिए जद्दोजहद अभी तक जारी है। ड्रिलिंग के दौरान ऑगर मशीन के ब्लेड सरियों में उलझकर फंस गए। अब मशीन के हिस्से को निकालने के लिए हैदराबाद से मशीन लाई जा रही है। शनिवार के दिन रेस्क्यू ऑपरेशन में क्या क्या हुआ, आइए जानते हैं प्रमुख अपडेट्स..

मौसम बदलने से बढ़ सकती है दिक्कत

उत्तरकाशी में येलो अलर्ट जारी होने से बचावकर्मियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी में कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाले बारिश और बर्फबारी से मैदानी जिलों में तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे दिक्कत हो सकती है।

सभी मजदूर सेफ, मशीन को नुकसान

सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि अंदर फंसे 41 मजदूर ठीक हैं। उनके पास सभी चीजें जा रही हैं। मजदूरों के परिजन भी आ गए हैं, मजदूरों ने अपने परिजनों से बात भी की है। जहां तक बचाव अभियान का सवाल है, कुछ समस्याएं हैं जिनका हम सामना कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि ऑगर मशीन में क्षति हुई है और इसका कुछ हिस्सा बाहर नहीं आया है। ऑगर मशीन के उस हिस्से को बाहर लाने के लिए उन्नत मशीनरी की आवश्यकता है, जिसे भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई मार्ग से लाया जा रहा है। यह जल्द ही सुरंग स्थल पर पहुंच जाएगा।

https://x.com/ANI/status/1728366904346288151?s=20

सरियों के जाल में फंसी ऑगर मशीन

दरअसल ड्रिलिंग के दौरान सरियों का जाल मशीन के सामने आ गया जिसकी वजह से ऑगर मशीन के ब्लेड सरियों के जाल में फंस गए। ऑगर मशीन का अगला हिस्सा लोहे के पाइप के आखिरी मुहाने पर बुरी तरह फंस गया है। इस मशीन के ऑपरेशन में अब तक किए सबसे बड़ी मुश्किल है। ऑगर मशीन के ब्लड को वहां से निकलना बेहद मुश्किल हो रहा है और फिलहाल एजेंसियों के पास कोई रास्ता नहीं है कि जाल को काटकर मशीन को पीछे लाया जाए।

https://x.com/ANI/status/1728372252251734096?s=20

हैदराबाद से आ रही प्‍लाज्‍मा मशीन

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज फिर सिल्‍क्‍यारा सुरंग के बाहर बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि ऑगर मशीन की 25 मीटर ब्‍लेड अभी और निकालनी है। कल सुबह तक सुरंग से मशीन बाहर निकाल ली जाएगी। ऑगर मशीन को काटने के लिए हैदराबाद से प्‍लाज्‍मा मशीन मंगवाई गई है। मेरी आज भी कुछ मजदूरों से बातचीत हुई है। सभी स्‍वस्‍थ हैं। केंद्र और राज्‍य सरकार अपना पूरा प्रयास कर रही है।
https://x.com/ANI/status/1728369424481333632?s=20

टेंशन में 3 मजदूरों की तबीयत खराब

बताया जा रहा है कि रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के 14वें दिन टनल के अंदर 3 मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। मजदूरों को सिरदर्द, उल्‍टी और सीने में दर्द की शिकायत है। डॉक्‍ट ने पाइप के जरिये उन्‍हें दवाएं पहुंचाई हैं। टेंशन में मजदूरों ने सुबह से खाना नहीं खाया। डॉक्टरों की टीम रोजाना मजदूरों से बात करती है, उनकी सेहत और मानसिक स्थिति पूछती है। रेस्क्यू टीम रोजाना सुरंग में फंसे मजदूरों से 30 मिनट बात करती है।

 

 
Share
Previous Post
सरिया जाल में फंसी अमेरिकी मशीन, अब इस योजना से बाहर आएंगे 41 श्रमिक
Next Post
देहरादून, रुद्रप्रयाग में बादलों की लुकाछिपी, सर्दी का सितम बढ़ेगा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.

    • 27 Apr 2026

Recent News

  • image

    Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट.

    • 30 Apr 2026
  • image

    डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.

    • 30 Apr 2026
  • image

    निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.

    • 29 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.