logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 30 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट.
  • डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.
  • निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.
  • Uttarakhand Rain Forecast: उत्तराखंड के 8 जिलों में मौसम का अलर्ट, 5 मई तक झमाझम बारिश गर्मी से देगी राहत.
  • Uttarakhand News: महिला आरक्षण पर CM धामी का विशेष सत्र, बोले- महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो राजनीति.
 
  • Home
  • राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं, फिर 199 पर ही क्यों हो रही है वोटिंग, जानें वजह?

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं, फिर 199 पर ही क्यों हो रही है वोटिंग, जानें वजह?.

 
  • Aditya Kumar
  • 25 Nov 2023
  • 1300
image  

 

 

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग का दौर जारी है। अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करने को लेकर बड़ी संख्या में वोटर पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। सूबे में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं, लेकिन आज 199 सीटों पर ही मतदान हो रहा। ऐसे में कई लोग हैं जिनके मन में ये सवाल उठ रहा कि आखिर 199 असेंबली सीट पर ही वोटिंग क्यों हो रही। ऐसा क्या हुआ कि 200 विधानसभा वाले राज्य में एक सीट पर मतदान नहीं कराया जा रहा। जानिए पूरा मामला।

इसलिए एक सीट पर टला मतदान

राजस्थान की 200 में से जिस एक सीट पर आज वोटिंग नहीं हो हो रही वो श्रीकरणपुर निर्वाचन क्षेत्र है। यहां कांग्रेस कैंडिडेट के निधन की वजह से चुनाव स्थगित कर दिया गया है। ये सीट श्रीगंगानगर जिले में आती है। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से गुरगुमीत सिंह कुन्नर चुनाव मैदान में थे। जिनका 15 नवंबर को अचानक निधन हो गया था। 75 साल के कुन्नर इस सीट से विधायक भी थे। कांग्रेस ने उन्हें फिर चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि, खराब सेहत की वजह से उन्हें दिल्ली एम्स में 12 नवंबर को एडमिट कराया गया था। इलाज के दौरान ही 15 नवंबर को उनका निधन हो गया।

कांग्रेस कैंडिडेट का हुआ था निधन

कांग्रेस विधायक और श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की वजह से इलेक्शन कमिशन ने इस सीट का चुनाव स्थगित कर दिया। अब इस सीट पर इलेक्शन के बाद उप-चुनाव कराया जाएगा, इसके लिए आधिकारिक घोषणा बाद में चुनाव आयोग की ओर से किया जाएगा। ये पहली बार नहीं है जब राजस्थान में 200 की जगह 199 सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है। इससे पहले 2018 और 2013 में भी एक सीट पर चुनाव नहीं कराए गए थे। उस समय भी 199 सीटों पर ही मतदान हुए थे।

क्या है वो नियम जिसके चलते टला चुनाव

राजस्थान की कुल 200 में से एक सीट पर 25 नवंबर यानी आज वोटिंग नहीं हो रही। ऐसा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 के तहत किए गए प्रावधानों के चलते किया गया है। इसके मुताबिक, अगर किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए उम्मीदवार की नामांकन के बाद या वोटिंग से पहले मौत होती है, तो उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया जाता है। कुछ दिन बाद वोटिंग के लिए नई तारीख घोषित की जाती है। पहले ये नियम निर्दलीय कैंडिडेट्स की मौत होने पर भी लागू था। हालांकि, बाद में इसे बदल दिया गया और यह नियम सिर्फ मान्यता प्राप्त दल के उम्मीदवारों के निधन पर ही लागू होता है।

 

 
Share
Previous Post
42 गेंदें, 9 चौके, 4 गगनचुंबी छक्के... सूर्यकुमार यादव के बल्ले से कंगारू हुए दंग
Next Post
घर में लटके मिले दो बहनों के शव, पास में कटा हुआ मुर्गा मिला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.

    • 29 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026

Recent News

  • image

    Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट.

    • 30 Apr 2026
  • image

    डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.

    • 30 Apr 2026
  • image

    निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.

    • 29 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.