logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 30 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand News: महिला आरक्षण पर CM धामी का विशेष सत्र, बोले- महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो राजनीति.
  • Uttarakhand Weather Today, 28 April: उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत! 3 मई तक आंधी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट.
  • Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.
  • Rajaji Tiger Reserve: मंदिर में मंत्री बेटे की शादी पर विवाद, FIR; अधिकारियों का दावा, कुछ गलत नहीं किया.
  • देहरादून: महिला आक्रोश रैली में गरजे CM धामी, नारी सम्मान पर विपक्ष को घेरा, राहुल गांधी को बताया 'दुर्योधन'.
 
  • Home
  • सुहागरात को पति समेत पूरे ससुराल वालों को खिला दी नशीली खीर, हरदोई में दो दुल्हनें नकदी और आभूषण लेकर फरार

सुहागरात को पति समेत पूरे ससुराल वालों को खिला दी नशीली खीर, हरदोई में दो दुल्हनें नकदी और आभूषण लेकर फरार.

 
  • Alok Bhadoria
  • 24 Nov 2023
  • 1154
image  

 

 

हरदोई: हरदोई (Hardoi News) में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दो सगी बहनों ने दो सगे भाइयों से शादी करने के बाद दूसरे ही दिन ससुरालियों को खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर सुला दिया। इसके बाद नकदी और जेवर सहित मोबाइल लेकर फरार हो गईं। पीड़ित थाने पर जाकर दोनों दुल्हनों और शादी कराने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुटी है।

सीतापुर ज़िले के तम्बौर थाना क्षेत्र के जालिम नगर निवासी राजकुमार ने गांव की ही रहने वाली सगी बहनों पूजा और आरती की शादी टड़ियावां थाने के भड़ायल निवासी नरेश पाल के दो बेटों प्रदीप और कुलदीप के साथ कराई थी। शादी की सारी रस्में गांव के काली मंदिर में हुईं।

सुहागरात को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया

दोनों भाई अपनी पत्नियों को बिदा कराकर घर पहुंचे। गांव में तब हड़कंप मच गया जब पता चला कि गांव से नई नवेली दो दुल्हनें शादी के दूसरे दिन ही ससुरालियों को लूट कर फरार हो गईं। भाइयों का कहना है कि उन्हें खीर में कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया जिसे खाने के बाद पूरा घर बेसुध होकर सो गया।

शादी के लिए बिचौलिए को दिए थे 80 हजार

दरअसल हरदोई में दो सगे भाइयों की नेत्रहीन मां बहुओं की लालसा में दोनों बेटों की शादी कराना चाह रही थी। इसके लिए उसने सीतापुर के एक व्यक्ति से दोनों बेटों की शादी कराने के एवज में 80 हजार रुपये का सौदा हुआ था। जिसके बाद वह अपने बेटों को लेकर सीतापुर गई जहां उसने उस व्यक्ति को 78 हजार रुपये दिए। दो हजार वह पहले ही ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुकी थी। उसे व्यक्ति ने उसे दोनों लड़कियों से मिलाया। उनका नाम आरती और पूजा बताया गया, फिर वह महिला दोनों बहनों को लेकर अपने गांव चली आई।
 

गांव में लाकर की थी शादी,लाखों का जेवर खरीदा था

शादी के लिए दूल्हे के घरवालों ने दोनों दुल्हनों के लिए लाखों के जेवर और कपड़े खरीदे। बुधवार को गांव के ही काली माता मंदिर में अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों बेटों की पूरे रीत रिवाज से शादी कराई गई। शादी होने के बाद मां अपने बेटों और बहुओं के साथ घर चली आई। घर पर गांव में ही हो रहे भंडारे से खीर आई जिसे दोनों दुल्हनों ने पूरे परिवार को खिला दिया। शक है कि उन्‍होंने खीर में नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। गुरुवार की सुबह जब लोग होश में आए तो पता चला कि दोनों दुल्हनें घर से जेवर, कपड़े, मोबाइल सहित 50 हजार रुपये लेकर चंपत हो चुकीं थीं। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 

 

 
Share
Previous Post
कतर में फांसी से बच जाएंगे 8 पूर्व नौसैनिक!जानिए कौन सी उम्मीद की खिड़की खुल गई है
Next Post
42 गेंदें, 9 चौके, 4 गगनचुंबी छक्के... सूर्यकुमार यादव के बल्ले से कंगारू हुए दंग
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 April: देहरादून समेत मैदानी जिलों में गर्मी का प्रकोप, पहाड़ों में बारिश के आसार.

    • 24 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand News: महिला आरक्षण पर CM धामी का विशेष सत्र, बोले- महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो राजनीति.

    • 28 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 April: उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत! 3 मई तक आंधी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट.

    • 28 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.

    • 27 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.