logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 30 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand News: महिला आरक्षण पर CM धामी का विशेष सत्र, बोले- महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो राजनीति.
  • Uttarakhand Weather Today, 28 April: उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत! 3 मई तक आंधी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट.
  • Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.
  • Rajaji Tiger Reserve: मंदिर में मंत्री बेटे की शादी पर विवाद, FIR; अधिकारियों का दावा, कुछ गलत नहीं किया.
  • देहरादून: महिला आक्रोश रैली में गरजे CM धामी, नारी सम्मान पर विपक्ष को घेरा, राहुल गांधी को बताया 'दुर्योधन'.
 
  • Home
  • भारत में बंद हुआ अफगानिस्तान का दूतावास, सामने आई ये वजह!

भारत में बंद हुआ अफगानिस्तान का दूतावास, सामने आई ये वजह!.

 
  • Pankaj Singh
  • 24 Nov 2023
  • 1176
image  

 

 

नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने भारत में स्थायी रूप से अपना दूतावास बंद कर दिया है। दूतावास की ओर से शुक्रवार एक बयान जारी कर कहा गया कि वह भारत सरकार की ओर से लगातार आ रहीं चुनौतियों के कारण नई दिल्ली स्थित अपने राजनयिक मिशन को 23 नवंबर से स्थायी रूप से बंद करने की, खेद के साथ घोषणा करता है। इससे पहले अफगानिस्तान के दूतावास ने 30 सितंबर को घोषणा की थी कि वह एक अक्टूबर से अपना काम-काज बंद रहा है। उस समय मिशन ने भारत सरकार से समर्थन नहीं मिलने, अफगानिस्तान के हितों को पूरा करने में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने और कर्मियों एवं संसाधनों की कमी के कारण यह कदम उठाए जाने की बात कही थी।

बयान में कहा गया कि यह फैसला दूतावास द्वारा 30 सितंबर 2023 को परिचालन बंद करने के बाद लिया गया है। वह कदम इस उम्मीद में उठाया गया था कि नई दिल्ली स्थित अफगानिस्तान के दूतावास का काम सामान्य रूप से जारी रखने के लिए भारत सरकार के रुख में अनुकूल बदलाव आएगा। अफगान दूतावास ने कहा कि आठ सप्ताह के इंतजार के बावजूद राजनयिकों के लिए वीजा की अवधि में विस्तार और भारत सरकार के व्यवहार में बदलाव के उद्देश्यों को दुर्भाग्य से पूरा नहीं किया जा सका।

इसमें कहा गया है कि तालिबान और भारत सरकार दोनों की ओर से नियंत्रण त्यागने के लगातार दबाव को देखते हुए दूतावास को एक कठिन विकल्प चुनना पड़ा। मिशन ने कहा कि इस समय भारत में अफगान गणराज्य का कोई राजनयिक नहीं है। उसने कहा कि अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य के दूतावास में सेवाएं देने वाले कर्मी अन्य देशों में सुरक्षित पहुंच गए हैं।

बयान में कहा गया है कि भारत में अब केवल तालिबान से जुड़े राजनयिक हैं, जो अपनी नियमित ऑनलाइन बैठकों में भाग लेते दिखते हैं। मिशन ने कहा कि अफगान गणराज्य के राजनयिकों ने मिशन को पूरी तरह से भारत सरकार को सौंप दिया है।

उसने कहा, अब मिशन का भाग्य तय करना भारत सरकार के हाथ में है कि उसे बंद रखना है या इसे तालिबान राजनयिकों को सौंपने की संभावना समेत अन्य विकल्पों पर विचार करना है। अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य द्वारा नियुक्त राजनयिकों की जिम्मेदारी आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गई है। इसमें कहा गया है, ऐतिहासिक घटनाओं और वर्तमान परिस्थितियों पर गहनता से विचार करने के बाद हम इस निर्णय पर पहुंचे है। हम पिछले 22 वर्ष में अफगानिस्तान को समर्थन और सहायता देने के लिए भारत के लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन: देश में पहली बार हुआ ड्रोन सेंसर रडार का इस्तेमाल, जानें इसकी खूबियां
Next Post
कतर में फांसी से बच जाएंगे 8 पूर्व नौसैनिक!जानिए कौन सी उम्मीद की खिड़की खुल गई है
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026
  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand News: महिला आरक्षण पर CM धामी का विशेष सत्र, बोले- महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो राजनीति.

    • 28 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 April: उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत! 3 मई तक आंधी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट.

    • 28 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.

    • 27 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.