logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 29 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.
  • Rajaji Tiger Reserve: मंदिर में मंत्री बेटे की शादी पर विवाद, FIR; अधिकारियों का दावा, कुछ गलत नहीं किया.
  • देहरादून: महिला आक्रोश रैली में गरजे CM धामी, नारी सम्मान पर विपक्ष को घेरा, राहुल गांधी को बताया 'दुर्योधन'.
  • Kedarnath Yatra: अफवाहों में न फंसें, यूं होंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन, समझ लीजिए क्या है टोकन सिस्टम.
  • मसूरी गन हिल रोपवे पर मॉक ड्रिल, केबल कार में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी टनल में फंसे हैं 40 नहीं 41 मजदूर, सातवें दिन सामने आई कंपनी की लापरवाही

उत्तरकाशी टनल में फंसे हैं 40 नहीं 41 मजदूर, सातवें दिन सामने आई कंपनी की लापरवाही.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 18 Nov 2023
  • 1112
image  

 

 

देहरादून: उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को लेकर कंपनी की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिल्क्यारा सुरंग में 40 नहीं बल्कि 41 श्रमिक फंसे हुए हैं। मजदूरों के फंसने के सातवें दिन यह खुलासा हुआ है जिससे साफ जाहिर होता है कि एनएचआईडीसीएल और निर्माण कंपनी नवयुग कंस्ट्रक्शन ने इस मामले में कितनी बड़ी लापरवाही की है। डीएम अभिषेक रोहिल्ला के अनुसार, बिहार मुजफ्फरपुर निवासी श्रमिक के बारे में पता चला है कि वह भी सुरंग में फंसा हुआ है।

सिल्क्यारा सुरंग में 12 नवंबर की सुबह से श्रमिक फंसे हुए हैं। पूर्व में कंपनी ने 40 श्रमिकों की सूची जारी की थी, लेकिन शनिवार सुबह यह बड़ा खुलासा हुआ है कि सुरंग में 40 नहीं बल्कि 41 मजदूर फंसे हुए हैं। 41वें श्रमिक की पहचान बिहार मुजफ्फरपुर के गिजास टोला निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में उत्तरकाशी डीएम अभिषेक रुहेला का कहना है कि 41 में श्रमिक का नाम सूची में आने पर एनएचआईडीसीएल और निर्माण कंपनी नवयुवक कंस्ट्रक्शन की बड़ी लापरवाही का पता चला है।

मजदूरों के परिजनों ने बताई कंपनी की लापरवाही

टनल में हादसे वाले दिन से ही स्थानीय लोग जहां कंपनी की लापरवाही की बात कह रहे हैं, वहीं टनल में फंसे श्रमिकों के परिजन भी यहां पहुंच कर नये खुलासे कर रहे हैं। टनल के भीतर फंसे एक श्रमिक के भाई ने जब बताया कि टनल में पहले भी मलबा गिरा था तो उनके भाई ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई थी। कंपनी लूज मलबे के गिरने पर भी उसका ट्रीटमेंट करने की बजाय काम को आगे बढ़ाया जिससे आज यह लापरवाही एक बड़े हादसे के रूप में सामने आई है। वहीं अब तक 40 जिंदगियों को बचाने की जंग में जब यह खुलासा हुआ कि टनल के भीतर 40 नहीं 41 लोग फंसे हुए हैं तो यह सुनकर सभी हैरान हैं। इस संबंध में कंपनी ने आज सुबह ही यह सूची जारी की।

धामी ने बचाव कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की। रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। वही पीएमओ से उप सचिव मंगेश घिल्डियाल भी सिल्यारा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया।

मशीन चलने की वजह से सुरंग में कंपन हो रहा है

उधर, नॉर्वे से भी कुछ विशेषज्ञ उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। बता दें कि सुरंग के भीतर ऑगर मशीन के चलने से कंपन हो रहा है। इस कंपन की वजह से मलबा गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। जिसको देखते हुए बचाव कार्य में जुटे कर्मियों का कहना है कि बीच में कुछ समय रुक कर काम शुरू किया जाएगा। पांचवे पाइप को वेल्डिंग कर जोड़ दिया गया है। बताया कि मशीन आने के बाद ड्रिलिंग का काम शुरू किया जाएगा। वहीं बेरिंग के दौरान मशीन खराब होने के बारे में उनका कहना था कि मशीन चलती है तो बेरिंग भी खराब हो ही जाती है। जिसे जल्दी बदल दिया जाएगा। वहीं दो पाइपों को आपस में जोड़ने के लिए वेल्डिंग करते समय भी सावधानी बरतनी पड़ रही है। पाइपों को जोड़ने में डेढ़ से 2 घंटे का समय लग रहा है। एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशु मनीष खलगो का कहना है कि अमेरिकी ऑगर मशीन से 22 मीटर ड्रिलिंग का काम किया जा चुका है।


 


 

 

 
Share
Previous Post
पहाड़ पर छोटी सी हवाई पट्टी और वायुसेना के बाहुबली की लैंडिंग, मजदूरों को बचाने में जुटे दुनिया भर के एक्सपर्ट
Next Post
बद्रीनाथ धाम में रावल स्‍त्री वेश में क्यों प्रवेश करते हैं? मंदिर के कपाट बंद
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.

    • 27 Apr 2026
  • image

    Rajaji Tiger Reserve: मंदिर में मंत्री बेटे की शादी पर विवाद, FIR; अधिकारियों का दावा, कुछ गलत नहीं किया.

    • 27 Apr 2026
  • image

    देहरादून: महिला आक्रोश रैली में गरजे CM धामी, नारी सम्मान पर विपक्ष को घेरा, राहुल गांधी को बताया 'दुर्योधन'.

    • 26 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.