logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 29 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.
  • Rajaji Tiger Reserve: मंदिर में मंत्री बेटे की शादी पर विवाद, FIR; अधिकारियों का दावा, कुछ गलत नहीं किया.
  • देहरादून: महिला आक्रोश रैली में गरजे CM धामी, नारी सम्मान पर विपक्ष को घेरा, राहुल गांधी को बताया 'दुर्योधन'.
  • Kedarnath Yatra: अफवाहों में न फंसें, यूं होंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन, समझ लीजिए क्या है टोकन सिस्टम.
  • मसूरी गन हिल रोपवे पर मॉक ड्रिल, केबल कार में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया.
 
  • Home
  • पहाड़ पर छोटी सी हवाई पट्टी और वायुसेना के बाहुबली की लैंडिंग, मजदूरों को बचाने में जुटे दुनिया भर के एक्सपर्ट

पहाड़ पर छोटी सी हवाई पट्टी और वायुसेना के बाहुबली की लैंडिंग, मजदूरों को बचाने में जुटे दुनिया भर के एक्सपर्ट.

 
  • Ajay Shukla
  • 18 Nov 2023
  • 996
image  

 

 

उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल हादसे को हुए सात दिन हो गए हैं। टनल में फंसी 40 जिंदगियों को सकुशल टनल से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में केंद्रीय एजेंसियों के साथ 200 लोगों की टीम 24 घंटे काम कर रही है। नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल), एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, बीआरओ और नेशनल हाईवे की 200 से ज्यादा लोगों की टीम 24 घंटे रेस्क्यू में जुटी है। भारतीय वायुसेना ने टनल में फंसी जिंदगियों को बचाने के लिए 27,500 किलोग्राम रेस्क्यू इक्यूप्मेंट को कड़ी चुनौती के बीच बजरी वाले एयरस्ट्रिप पर पहुंचाया है।

संकट से निपटने के लिए थाईलैंड, नार्वे, फिनलैंड समेत कई देशों के एक्सपर्ट से भी ऑनलाइन सलाह ली जा रही है। साथ ही भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद ली जा रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस बीच भारतीय वायुसेना ने बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हालात में एक रेस्क्यू इक्यूप्मेंट को पहाड़ों में बजरी वाले एयरस्ट्रिप पर पहुंचाया है। इस इक्यूप्मेंट की मदद से ड्रिलिंग करके मलबे को हटाया जाएगा, ताकि मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया जा सके।

भारतीय वायुसेना के लिए ये ऑपरेशन बहुत मुश्किल था। धरासू में एएलजी यानि एडवांस लैंडिंग ग्राउंड की लंबाई बहुत कम है और वहां वायुसेना के विमान वजनदार रेस्क्यू इक्यूप्मेंट की वजह से हाई लैंडिंग वेट के साथ आ रहे थे। इसकी जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि इस इक्यूप्मेंट का वजन एक पूरी तरह से लोडेड बड़े ट्रक के बराबर है।

मिशन की मंजूरी से पहले ही लैंडिंग का जायजा

आपको बता दें कि, इस मिशन की मंजूरी मिलने से पहले अमेरिकी मूल के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस के पायलटों ने रनवे की स्थिति और ऑपरेशन के दौरान आने वाली दिक्कतों का अच्छे से जायजा लिया था। वहीं सूत्रों ने बताया कि, यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसे महत्वपूर्ण ऑपरेशनों के लिए एडवांस लैंडिंग ग्राउंड का दूसरे हेलिकॉप्टर से भी मुआयना किया गया था।

https://x.com/IAF_MCC/status/1725509252926804281?s=20

सिल्क्यारा टनल से धरासू एडवांस लैंडिंग ग्राउंड की दूरी लगभग 30 किमी है। 3600 फीट (1.1 किमी) की छोटी और संकरी एयरस्ट्रिप है। लेकिन यही एयरफोर्स के विमान के लिए सबसे नजदीकी एडवांस लैंडिंग ग्राउंड था। वहीं धरासू एडवांस लैंडिंग ग्राउंड पर 2 सी-130जे की लैंडिंग हो सकती है या नहीं इसके लिए पहले इसका मुआयना किया गया। इसमें 2 सी-130जे ने रेस्क्यू इक्यूप्मेंट की जांच के लिए आगरा और पालम के लिए उड़ान भरी थी।

गौरतलब है कि, वायुसेना का ये पूरा मिशन दो अहम पहलुओं पर निर्भर था। पहला धरासू एडवांस लैंडिंग ग्राउंड की फिटनेस रिपोर्ट और दूसरा ऑपरेशन की सफलता पर निर्भर था। वहीं सूत्रों ने बताया कि, डिपार्चर के दौरान कम विजिबिलिटी की स्थिति, एक छोटी और संकरी एयरस्ट्रिप पर हेवीवेट लैंडिंग और लिमिटेड जगह में ऑफलोडिंग (कार्गो) की चुनौतियों के बीच ये मिशन शुरू किया गया था।

धरासू एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के पास सी -130जे से हेवीवेट इक्यूपमेंट को उतारने के लिए जरूरी स्पेशल मशीनें भी नहीं थी। हैवीवेट इक्यूपमेंट को उतारने के लिए लोकल लेवल पर मिट्टी का एक अस्थायी रैंप बनाया गया था। साथ ही सी-130जे को उड़ाने वाले भारतीय वायुसेना के एयरक्रू का पूरा प्रोफेशनलिज्म साफ था। पूरे ऑपरेशन को 5 घंटे से भी कम समय के अंदर अंजाम दिया गया था।

टनल में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं

बता दें कि उत्तरकाशी में टनल धंसने वाला हादसा 12 नवंबर की सुबह 5.30 बजे हुआ था। इसमें वहां काम कर रहे 40 मजदूर फंस गए। ये मजदूर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हैं। टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए अब थाईलैंड और नॉर्वे की स्पेशल रेस्क्यू टीमों से मदद ली जा रही है। वहीं टनल में फंसे हुए सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें एयर कंप्रेस्ड पाइप के जरिए ऑक्सीजन, दवाएं, खाना और पानी दिया जा रहा है।

ये है रेस्क्यू ऑपरेशन की ताजा स्थिति

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी ऑगर मशीन की बेयरिंग खराब हो गई है। इसके कारण मशीन पाइप पुश नहीं कर पा रही है। टनल के अंदर अब तक 22 मीटर ही खुदाई की गई है। साथ ही अब तक सुरंग में पांच पाइप ड्रिल करने के बाद डाले जा चुके हैं। साथ ही इंदौर से जो तीसरी मशीन मंगाई जा रही थी, वो देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है। इसके बाद इस मशीन को एयरलिफ्ट कर के उत्तरकाशी तक पहुंचाया जायेगा। उसके बाद इसे टनल में इंस्टाल करने का काम किया जायेगा। उसके बाद फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जायेगा।

 

 

 
Share
Previous Post
बंगाल की खाड़ी पर बन रहा है गहरा दबाव, क्या आने वाला है एक और तूफान?
Next Post
उत्तरकाशी टनल में फंसे हैं 40 नहीं 41 मजदूर, सातवें दिन सामने आई कंपनी की लापरवाही
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.

    • 27 Apr 2026
  • image

    Rajaji Tiger Reserve: मंदिर में मंत्री बेटे की शादी पर विवाद, FIR; अधिकारियों का दावा, कुछ गलत नहीं किया.

    • 27 Apr 2026
  • image

    देहरादून: महिला आक्रोश रैली में गरजे CM धामी, नारी सम्मान पर विपक्ष को घेरा, राहुल गांधी को बताया 'दुर्योधन'.

    • 26 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.