logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 29 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.
  • Rajaji Tiger Reserve: मंदिर में मंत्री बेटे की शादी पर विवाद, FIR; अधिकारियों का दावा, कुछ गलत नहीं किया.
  • देहरादून: महिला आक्रोश रैली में गरजे CM धामी, नारी सम्मान पर विपक्ष को घेरा, राहुल गांधी को बताया 'दुर्योधन'.
  • Kedarnath Yatra: अफवाहों में न फंसें, यूं होंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन, समझ लीजिए क्या है टोकन सिस्टम.
  • मसूरी गन हिल रोपवे पर मॉक ड्रिल, केबल कार में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया.
 
  • Home
  • बस 42 मीटर और... दिल्ली से भेजी गई मशीन उत्तरकाशी में कर रही है कमाल!

बस 42 मीटर और... दिल्ली से भेजी गई मशीन उत्तरकाशी में कर रही है कमाल!.

 
  • Shubham Sehgal
  • 17 Nov 2023
  • 1174
image  

 

 

उत्तरकाशी: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के एक हिस्से के ढहने से पिछले चार दिनों से उसके अंदर फंसे 40 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए दिल्ली से लाई गई भारी अमेरिकी ऑगर मशीन से गुरुवार को ड्रिलिंग शुरू कर दी गई। ड्रिलिंग के बाद स्टील के बड़े व्यास वाले पाइपों से 'एस्केप टनल' तैयार की जा रही है।

एक से दो दिन लग सकते हैं

ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया, लेकिन शाम तक केवल डेढ़ पाइप ही मलबे में डाला जा सका है। एलाइनमेंट का भी विशेष ध्यान रखने के कारण पाइपों की वेल्डिंग में एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। सुरंग में करीब 60 से 70 मीटर तक मलबा फैला हुआ है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेस्क्यू कार्य में एक से दो दिन का समय और लग सकता है।

तबीयत बिगड़ी तो पाइप से दवा भेजी

वहीं मंगलवार देर रात सुरंग के अंदर एक मजदूर की तबीयत खराब होने लगी। मजदूर को चक्कर आने और उल्टी होने की सूचना मिलने से बाकी मजदूर घबरा गए। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर मजदूर को पाइप के जरिये दवा भेजी गई। कुछ मजदूरों में बुखार, बदन दर्द और घबराहट की शिकायतें हैं। उनके लिए भी दवाएं और उनको कैसे लेना है इसके लिए एक पर्चा साथ में भेजा गया। मजदूरों की हालत बिगड़ने की सूचना पर उनके साथियों ने हंगामा भी किया।

फंसे लोगों को बचाने की मुहिम

सिलक्यारा सुरंग के एक हिस्से के ढहने से पांच दिनों से फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। दिल्ली से लाई गई अमेरिकी ऑगर मशीन से गुरुवार को ड्रिलिंग शुरू कर दी गई। ड्रिलिंग के बाद स्टील के बड़े व्यास वाले पाइपों से एक एस्केप टनल तैयार की जाएगी ताकि मजदूरों को बाहर निकाला जा सके। सुरक्षाकर्मियों ने सुरंग के 200 मीटर क्षेत्र को आम लोगों और मीडिया की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। मजदूरों को सुरंग में फंसे हुए 100 से अधिक घंटे हो गए हैं।

दिल्ली से पहुंची मशीन से काम शुरू

कुछ मजदूरों की तबीयत खराब होने की भी खबर है। हालांकि मजदूरों को हर आधा घंटे में खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। उन्हें बॉक्सिजन, बिजली, दवाएं और पानी भी पाइप के जरिए लगातार पहुंचाया जा रहा है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रति घंटे पांच से सात मीटर भेदन क्षमता वाली मशीन जल्दी ही सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में सभी निर्माणाधीन सुरंगों की समीक्षा करने का फैसला लिया है।

अंदर फंसे शख्स ने बताया, सब सुरक्षित हैं

सिलक्यारा पहुंचे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उनसे लगातार बातचीत हो रही है। सुरंग में फंसे झारखंड निवासी 22 साल के महादेव ने अपने मामा से बातचीत की। महादेव ने कहा कि वह और उसके सभी साथी सुरक्षित हैं। सुरंग में फंसे महादेव का अपने मामा से बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। चारधाम ऑल वेदर सड़क परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग का सिलक्यारा की ओर से 30 मीटर का हिस्सा ढह गया था। तब से 40 मजदूर उसके अंदर फंसे हुए हैं।

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग के एक हिस्से के ढहने से फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए दिल्ली से एयरफोर्स के विमानों से एक भारी ऑगर मशीन चिन्यालीसौड़ भेजी गई। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के अनुरोध पर पीएमओ के आदेश पर सेना की अति आधुनिक ऑगर मशीन उपलब्ध कराई गई है। इन मशीनों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

भूस्खलन के चलते खलल भी पड़ा

बताया गया कि ऑगर मशीन के हिस्सों की पहली खेप सिलक्यारा सुरंग पर पहुंच गई है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अब नॉर्वे और थाईलैंड की विशेष टीमों की मदद भी ली जा रही है। सुरंग में मंगलवार रात को ताजा भूस्खलन के चलते एस्केप टनल बनाने के लिए की जा रही ड्रिलिंग को रोकना पड़ा था। इसके बाद ड्रिलिंग के लिए लाई गई ऑगर मशीन भी खराब हो गई थी जिससे बचाव काम बाधित हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि नई ऑगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू करने से पहले सिलक्यारा सुरंग के बाहर पूजा भी की गई । केंद्रीय नागर विमानन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने सिलक्यारा पहुंचकर सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान का निरीक्षण किया।

इससे पहले मंगलवार देर रात मलबे की ड्रिलिंग के दौरान भूस्खलन होने व मिट्टी गिरने से काम को बीच में रोकना पड़ा था। बाद में ऑगर मशीन भी खराब हो गई थी। इसके बाद भारतीय वायु सेना के सी 130 हरक्यूलिस विमानों के जरिए 25 टन वजनी, अत्याधुनिक, बड़ी ऑगर मशीन दो हिस्सों में दिल्ली से उत्तरकाशी पहुंचाई गई।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून में गिरा पारा, पहाड़ों में मौसम बदलने के आसार, ठंडी हवाओं से बढ़ी कंपकंपी
Next Post
16 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी ने जिला सूचना कार्यालय में गणमान्य व्यक्तियों एवं सम्मानित पत्रकारों की उपस्थिति में "आर्टिफिशियल इंटे
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.

    • 27 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.

    • 27 Apr 2026
  • image

    Rajaji Tiger Reserve: मंदिर में मंत्री बेटे की शादी पर विवाद, FIR; अधिकारियों का दावा, कुछ गलत नहीं किया.

    • 27 Apr 2026
  • image

    देहरादून: महिला आक्रोश रैली में गरजे CM धामी, नारी सम्मान पर विपक्ष को घेरा, राहुल गांधी को बताया 'दुर्योधन'.

    • 26 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.