logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 1 May 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट.
  • डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.
  • निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.
  • Uttarakhand Rain Forecast: उत्तराखंड के 8 जिलों में मौसम का अलर्ट, 5 मई तक झमाझम बारिश गर्मी से देगी राहत.
  • Uttarakhand News: महिला आरक्षण पर CM धामी का विशेष सत्र, बोले- महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो राजनीति.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार, उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू पर भी पड़ेगा असर

उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार, उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू पर भी पड़ेगा असर.

 
  • Ayesha
  • 27 Nov 2023
  • 791
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार से तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऊपरी इलाकों में होने वाली बारिश और बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। नवंबर माह के आखिर में तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा छाने का अलर्ट भी है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश ओलावृष्टि और 3500 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी होने की संभावना है जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छा सकता है। घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है। रविवार को देहरादून में अधिकतर बादल छाए रहे। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछले कई दिनों से तापमान 27 डिग्री सेल्सियस चल रहा था।

अब दून के तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है। जबकि मसूरी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी घूमने आए पर्यटकों का ज्यादातर समय अब होटल में ही बीता। इधर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में चल रहे बचाव अभियान को लेकर सरकार, प्रशासन और बचाव दल की चिंता भी बढ़ गई है। श्रमिको को टनल में फंसे हुए 16 दिन हो गए हैं और उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं लेकिन अब मौसम भी इस बचाव कार्य में खलल डाल सकता है।

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तरकाशी में सेना ने संभाला मोर्चा, सुरंग से मजदूरों को निकालने पहुंची रेजिमेंट...रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ा अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'पहलगाम ... जब समय थम सा गया', संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने CM धामी को भेंट की अपनी पुस्तक.

    • 23 Apr 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट.

    • 30 Apr 2026
  • image

    डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.

    • 30 Apr 2026
  • image

    निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.

    • 29 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.