logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवा, फार्मा और ऊर्जा क्षेत्र में 10150 करोड़ रुपये का एमओयू, सीएम धामी का निवेशकों को बड़ा संदेश

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवा, फार्मा और ऊर्जा क्षेत्र में 10150 करोड़ रुपये का एमओयू, सीएम धामी का निवेशकों को बड़ा संदेश.

 
  • Rahul Parasar
  • 28 Oct 2023
  • 1426
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों निवेशकों को आकर्षित करने के लिए चेन्नई में मौजूद हैं। उन्होंने चेन्नई में रोड शामिल में भाग लिया। निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया। इस मौके पर सीएम धामी ने देवभूमि उत्तराखंड और तमिल संगमम को और बढ़ाने पर जोर दिया। सीएम धामी की मौजूदगी में उत्तराखंड सरकार का हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर से जुड़े विभिन्न उद्योग समूहों के साथ 10,150 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कई उद्योग समूह ने पहाड़ी राज्य में अपनी इकाइयों को शुरू करने पर रुचि दिखाई है। उत्तराखंड में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होना है। इसको लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री ने चेन्नई में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। निवेशकों के साथ बैठक की। इस दौरान धामी कैबिनेट के मंत्री सतपाल महाराज और सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे।

चेन्नई रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न उद्योग समूहों के साथ 10,150 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। इसमें प्रमुख रुप से हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर से जुड़े विभिन्न उद्योग शामिल हैं। चेन्नई में आज पहले सत्र में हुए एमओयू में स्टार्टअप एंड इक्यूवेटर के लिण् जुलाई वेंचर्स के साथ 1000 करोड़ का एमओयू, हेल्थ केयर सेक्टर में निवेश के लिए क्षणा ग्रुप के साथ 1000 करोड़, उच्च शिक्षा में निवेश के लिए एसआरएम यूनिवर्सिटी के साथ 600 करोड़, हेलीपोर्ट एवं ऊर्जा क्षेत्र में रिफेक्स ग्रुप के साथ 500 करोड़, एरोमा पार्क के लिए ईन्फ्ला मोवी ग्रुप के साथ 250 करोड़, टूरिज्म सेक्टर में निवेश के लिए मिलटेक्स ग्रुप के साथ 100 करोड़ के एमओयू साइन किए गए।

सीएम धामी के नेतृत्व में दूसरे सेशन में सर्वोदय ग्रुप आफ हॉस्पिटल के साथ 1 हजार करोड़, अपोलो हॉस्पिटल के साथ 500 करोड़, क्राफ्ट स्मिथ इंडिया के साथ 1 हजार करोड़, इंफिनिटी ग्लोबल के साथ 4 हजार करोड़ और टीपीसीआई के साथ 200 करोड़ रुपये के एमओयू किए गए। सीएम धामी ने चेन्नई में आयोजित रोड शो में आए विभिन्न समूहों के निवेशकों को 8 और 9 दिसंबर 2023 को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और उत्तराखंड का आध्यात्मिक रूप से संबंध है। तमिलनाडु में रामेश्वरम और उत्तराखण्ड में श्री केदारनाथ एवं आदि कैलाश विश्व प्रसिद्ध हैं।

सीएम धामी ने कहा कि भगवान शिव के तमिलनाडु में रामेश्वरम और उत्तराखंड में श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग विद्यमान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ फ़ूड प्रोसेसिंग, ऑटो कम्पोनेन्ट मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे अनेकों क्षेत्रों में निवेश की अपार संम्भावनाएं हैं। उत्तराखंड राज्य को पीस टू प्रोसपेरिटी के मूल मंत्र के साथ सक्रिय एवं निवेश अनुकूल बनाया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से उत्कृष्ट मानव श्रम, बेहतर अवस्थापना सुविधाएं, शान्तिपूर्ण वातावरण, पारदर्शी प्रोत्साहन नीतियां स्थापित की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के पारंपरिक क्षेत्रों जैसे पर्यटन, आयुष, वेलनेस, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल्स, फार्मा के साथ-साथ वैकल्पिक ऊर्जा और सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र को फोकस सेक्टर के रूप में शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक आयोजित रोड शो में देश एवं विदेशों से निवेशकों की बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होने कहा कि निजी क्षेत्र के साथ मजबूत संबंध बनाने और साझेदारी स्थापित करने से ही हम राज्य में आर्थिक प्रगति एवं रोजगार के अवसरों के सृजन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड में प्रदेश सरकार ने उद्योगों के साथ बेहतर सम्बन्ध एवं तालमेल बढ़ाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को इन्वेस्टर्स फ्रेंडली बनाने के लिए विगत कुछ माह में 30 से अधिक नीतियों में संशोधन किया गया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सौरभ बहुगुणा ने भी राज्य में निवेश की संभावनाओं के बारे में निवेशकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, डॉ. आर राजेश कुमार, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा और विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों की मौजूदगी रही। उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने और कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी गई।

 

 
Share
Previous Post
हरीश रावत और हरक को सीबीआई ने किया समन, अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व सीएम को नोटिस का मामला गरमाया
Next Post
खटीमा में बाघ के हमले में 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत,ग्रामीणों में दहशत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.