logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में इस साल नहीं होंगे निकाय चुनाव, आयोग ने जारी किया पूरा प्लान

उत्तराखंड में इस साल नहीं होंगे निकाय चुनाव, आयोग ने जारी किया पूरा प्लान.

 
  • Alok Bhadoria
  • 27 Oct 2023
  • 1227
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव  इस साल नहीं होंगे। आगामी 4 दिसंबर को निकायों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है लेकिन उससे पहले चुनाव नहीं कराई जा सकेंगे। जिसके बाद यह तय है कि निकाय फिलहाल प्रशासकों के हवाले हो जायेंगे।राज्य निर्वाचन आयोग ने निकायों के निर्वाचन नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण के लिए 3 महीने की समय सारणी जारी की है। इसी वजह से निकाय चुनाव टाले गए हैं।

निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य 2 नवंबर 2023 से 2 फरवरी 2024 तक होना है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 2 फरवरी 2024 को किया जाएगा। इस समय सारणी की अधिसूचना जारी होने के बाद अब निकायों का प्रशासकों के हवाले होना तय माना जा रहा है। उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए काफी समय से सुगबुगाहट चल रही थी। निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवार पहले से ही चुनाव को लेकर संशय जता रहे थे लेकिन फिर भी वे चुनाव के लिए तैयारियों में जुटे हुए थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की निर्वाचक नामावलियां तैयार करने के लिए समय सारणी की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है। जिसके बाद फिलहाल तीन माह के लिए निकाय चुनाव के उम्मीदवारों का उत्साह ठंडा पड़ गया है। निकायों का कार्यकाल 4 दिसंबर को समाप्त हो रहा है लेकिन उससे पहले चुनाव होना संभव नहीं है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर, नरेंद्र नगर, रुद्रप्रयाग और बाजपुर, और नगर पंचायत कीर्ति नगर, गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, मुनस्यारी और नंदा नगर घाट को छोड़कर अन्य सभी निकायों की मतदाता सूचियों का विस्तृत पुनरीक्षण किया जाएगा। 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी मतदाता में सूचित सम्मिलित किए जायेंगे।

प्रदेश में वर्ष 2018 में निकाय चुनाव हुए थे। तब 20 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 18 नवंबर को मतदान के बाद 20 नवंबर को परिणाम घोषित किए गए थे। निकायों का शपथ ग्रहण और पहली बैठक 2 दिसंबर को हुई थी। पहली बैठक से ही निकाय का 5 साल का कार्यकाल शुरू होता है। निकाय अधिनियम के अनुसार यह भी प्रावधान है कि कार्यकाल खत्म होने से 15 दिन पहले या 15 दिन के बाद में चुनाव कराए जा सकते हैं।

उत्तराखंड में वर्तमान में नगर निकायों की संख्या 110 है। इनमें से सात निकाय कुछ समय पहले ही अधिसूचित किए गए हैं। अन्य निकायों के साथ इन नए निकायों का चुनाव करना संभव नहीं है। शेष 103 निकायों में केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में चुनाव नहीं होते हैं। रुड़की नगर निगम और बाजपुर नगर पालिका परिषद में चुनाव बाद में हुए थे। जिस कारण इनका कार्यकाल अगले वर्ष पूरा होना है। वहीं सिरोरीकला निकाय के गठन को लेकर कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। इसके बाद मात्र 97 निकायों में ही चुनाव होने हैं।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून में दो कॉरिडोर पर चलेगी नियो मेट्रो, डीपीआर का हो रहा मूल्यांकन
Next Post
हरीश रावत और हरक को सीबीआई ने किया समन, अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व सीएम को नोटिस का मामला गरमाया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.

    • 17 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.