logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति के आने की संभावना, दीपोत्सव मनाने केदारनाथ धाम आएंगे पीएम मोदी!

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति के आने की संभावना, दीपोत्सव मनाने केदारनाथ धाम आएंगे पीएम मोदी!.

 
  • Dhirender Singh
  • 26 Oct 2023
  • 1041
image  

 

 

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड आने वाले हैं। अगले महीने दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम आएंगे। ऐसी चर्चाओं ने उत्तराखंड में जोर पकड़ा हुआ है। वहीं उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हो सकती हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए राजधानी में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगाव इसी बात से जाहिर होता है कि वह साल में एक बार देवभूमि जरूर आते हैं। बाबा केदार और बद्रीनारायण के दर्शन के साथ ही सीमांत माणा गांव में भी प्रधानमंत्री आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ही देश के अंतिम गांव के नाम से पहचाने जाने वाले माणा गांव को प्रथम गांव का दर्जा दिया था।

बाबा केदार के दर्शन करेंगे पीएम!

अभी इसी महीने 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पिथौरागढ़-गुंजी आए थे। जहां से उन्होंने आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन किए थे। प्रधानमंत्री मोदी के आदि कैलाश दर्शन के बाद से ही देश-दुनिया में इस स्थान के प्रति लोगों का लगाव और रुझान भी बढ़ गया है। सोशल मीडिया से लेकर पर्यटन की साइट्स तक पर लोग आदि कैलाश, ओम पर्वत और पार्वती मंदिर के बारे में जानकारियां ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के एक महीने के भीतर एक बार फिर उत्तराखंड दौरे की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नवंबर माह में दीपावली के अवसर पर बाबा केदार के दर्शन के लिए आ सकते हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले तक यह कहा जा रहा था कि 15 नवंबर को बाबा केदारनाथ के कपाट बंद हो रहे हैं। कपाट बंद होने के अवसर पर प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम आ सकते हैं लेकिन अब चर्चाएं हैं कि वे दीपोत्सव मनाने के लिए केदारपुरी आएंगे।

उपराष्ट्रपति का भी दौरा प्रस्तावित

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद मिश्रा ने हाल ही में केदारनाथ का दौरा किया था। प्रमोद मिश्रा 21 अक्टूबर को केदारनाथ आए थे और उन्होंने यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। इस दौरे को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री दीपावली पर केदारनाथ धाम आएंगे। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ का उत्तराखंड दौरा भी प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ 26 अक्टूबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वनों पर संयुक्त राष्ट्र फॉरम की तीन दिन से बैठक का उद्घाटन करने के लिए उत्तराखंड आएंगे।

शासन-प्रशासन तैयारी में जुटा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 8 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण राष्ट्रपति को दिया गया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आएंगे तो इस दौरान वह राज्य की स्थापना दिवस समारोह में भी शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। पहले दौर की बैठक हो चुकी है, जबकि तैयारी को लेकर जल्द ही दूसरे दौर की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
1975 से बंद पड़ी उत्तराखंड की जमरानी परियोजना को मिली मंजूरी
Next Post
उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पत्नी और राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ किए गंगोत्री धाम के दर्शन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.