logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराई, हादसे के बाद मैसेज कर कहा- मैं ठीक हूं

पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराई, हादसे के बाद मैसेज कर कहा- मैं ठीक हूं.

 
  • Priyanka Thapa
  • 25 Oct 2023
  • 1124
image  

 

 

देहरादून: प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत की कार का एक्सिडेंट हो गया। वह हल्‍द्वानी से काशीपुर लौट रहे थे। हालांकि हादसे में उन्‍हें चोट नहीं आई। इसके बारे में उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी देते हुए कहा, मैं ठीक हूं। उन्‍हें असपताल से चेकअप के बाद डिस्‍चार्ज कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। टक्‍कर के बाद कार को झटके लगे, लेकिन हरीश रावत सुरक्षित रहे। उन्‍होंने एक्‍स पर घटना के बारे में बताते हुए कहा, हल्द्वानी से काशीपुर को आते वक्त बाजपुर में मेरी गाड़ी थोड़ा सा डिवाइडर से टकरा गई तो थोड़े हल्के-फुल्के झटके लगे हैं, तो उसके लिए हॉस्पिटल में चेकअप करवाया और डॉक्टर्स ने सब ठीक बताया है और डिस्चार्ज कर दिया है।

https://x.com/harishrawatcmuk/status/1717001156382306802?s=20

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में हरीश रावत मामूली रूप से घायल हो गए थे। उन्‍हें पुलिस ने काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत बताई। हालांकि तीन बजे के करीब उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। इस घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

पूरी घटना के बारे में पता चला कि देर रात बारह बजे के आसपास पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हल्द्वानी से काशीपुर की लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी फॉर्च्‍यूनर कार अनियंत्रित हो कर हरियाणा मिष्ठान भंडार के पास सड़क के बीच लगे डिवाइडर से सीधी टकरा गई। कार के डिवाइडर से टकराने पर जोरदार आवाज हुई जिसे सुनकर दशहरा मेला देख कर से लौट रहे तमाम लोग दौड़ पड़े उस ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को भी हादसे की सूचना दी।

हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को बाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां से सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पूर्व सीएम रावत का इलाज चला। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है। हादसे के दौरान झटका लगने से उनकी कमर में चोट लगना बताया जा रहा है। । उपचार के बाद पूर्व सीएम आराम के लिए एक होटल चले गये।

हादसे में कार में सवार अन्य चार लोगों के घायल होने की सूचना है। पूर्व सीएम के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही काशीपुर, बाजपुर और आसपास के कांग्रेसी नेता भी अस्पताल पहुंच गए थे। आज बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रेस कॉन्फ्रेंस काशीपुर में होनी है। पूर्व मुख्यमंत्री रावत के सीने में दर्द बताया जा रहा है। इस हादसे में कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन आश्चर्य की बात है कि पूर्व सीएम की फॉर्च्‍यूनर कार के टकराए जाने के बावजूद कार के बैलून नहीं खुले।
 

 

 
Share
Previous Post
10 दिन से बारिश नहीं, सूखी ठंड हाड़ कंपा रही, केदारनाथ में माइनस 4 डिग्री तापमान
Next Post
विजयादशमी पर क्यों प्रचलन में हैं चक्रवर्ती सम्राट अशोक? जानिए दशहरा से कनेक्शन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.