logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • 10 दिन से बारिश नहीं, सूखी ठंड हाड़ कंपा रही, केदारनाथ में माइनस 4 डिग्री तापमान

10 दिन से बारिश नहीं, सूखी ठंड हाड़ कंपा रही, केदारनाथ में माइनस 4 डिग्री तापमान.

 
  • Alok Bhadoria
  • 25 Oct 2023
  • 929
image  

 

 

देहरादून: अगले 10 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में पड़ रही सूखी ठंड लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। मैदानी क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर दिखाई दे रहा है जिससे बुजुर्गों और बच्चों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले 10 दिन तक बारिश की कोई असर नहीं है। आसमान साफ रहेगा और सुबह शाम के वक्त सर्द हवाएं चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि दिन का तापमान सामान्य दिनों की तरह रहेगा।

विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तराखंड में कम है जिसके कारण मौसम शुष्क है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे सुबह-शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं सुबह-शाम पड़ रही सूखी ठंड अब बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी असर डाल रही है।

मंगलवार को देहरादून में अधिकतम अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5, पंतनगर में 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी में अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, टिहरी में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, केदारनाथ धाम में अक्टूबर महीने में हो रही बर्फबारी ने तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया है। यहां गिरते तापमान का असर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर भी पड़ रहा है। यदि इसी तरह से बर्फबारी होती रही तो निर्माण कार्य को जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

वर्ष 2013 की आपदा के बाद से केदारपुर को नए सिरे से बसाया जा रहा है। यहां पर तीन चरणों में पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है वर्तमान में आदित्य चरण के कार्य किए जा रहे हैं जिसका लगभग 60% काम पूरा हो गया है। वैसे तो दिसंबर मध्य या अंतिम सप्ताह में बर्फबारी के चलते निर्माण कार्य पर असर पड़ रहा था लेकिन इस बार अक्टूबर महीने से ही पड़ी बर्फ ने काम करने वाले मजदूरों और निर्माण एजेंसियों पर भी असर डाला है।

यदि बर्फबारी इसी तरह से होती रही तो आगामी नवंबर महीने में ही धाम में काफी बर्फ जम जाएगी और पुनर्निर्माण कार्य जारी रखना भी काफी मुश्किल हो जाएगा। इससे निर्माण कार्य तय समय पर होने को लेकर भी संशय हो जाएगा।

केदारपुरी में इस समय चल रहे द्वितीय चरण के कार्य की लागत 180 करोड़ है। जिसके तहत बद्री केदार मंदिर समिति का भवन निर्माण, हाट बाजार का निर्माण, सरस्वती नदी पर पुल और मुख्य पुजारी का आवास निर्माण, पैदल मार्ग पर रेन शेल्टर निर्माण, चिकित्सालय भवन निर्माण, म्यूजियम निर्माण, वाटर एटीएम का निर्माण सहित कई कार्य हो रहे हैं।
 

 

 

 
Share
Previous Post
धामी सरकार का पुतला बनाकर फूंक दिया रावण,उधम सिंह नगर में इतने गुस्से में क्यों हैं हजारों किसान?
Next Post
पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराई, हादसे के बाद मैसेज कर कहा- मैं ठीक हूं
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.