logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • जल्द करें बद्रीनाथ धाम के दर्शन, नवंबर में इस तारीख से बंद होंगे कपाट

जल्द करें बद्रीनाथ धाम के दर्शन, नवंबर में इस तारीख से बंद होंगे कपाट.

 
  • Dhirender Singh
  • 24 Oct 2023
  • 1113
image  

 

 

देहरादून: भगवान बदरीनारायण के धाम बद्रीनाथ के कपाट आगामी 18 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। 18 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 33 मिनट पर कपाट बंद किए जाएंगे। मंगलवार को विजय दशमी के अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक समारोह में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी को साक्षी मानकर कपाट बंद करने की तिथि की घोषणा की। इससे पहले धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने पंचांग गणना की तथा वेदपाठी रविन्द्र भट्ट सहित वेदाचार्यों ने स्वास्तिवाचन किया।

आज ही नए यात्रा वर्ष भंडार व्यवस्था के लिए पगड़ी भेंट कर जिम्मेदारी दी गई। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने हकूकधारियों को पगड़ी भेंट की। राम सिंह भंडारी, मोहन प्रसाद भट्ट, निश्चय मेहता, अविनाश पंवार को पगड़ी भेंट की गई। इस दौरान श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि कपाट बंद होने तक तीर्थयात्रा सुचारू ढंग से चलती रहेगी। वहीं मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार बदरी-केदार यात्रा में रेकॉर्ड 34 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर किए हैं।

सभी विभागों का जताया आभार

इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बदरीनाथ धाम की सफल यात्रा के लिए सभी विभागों, पुलिस, प्रशासन, सेना आईटीबीपी, हक-हकूकधारियों, तीर्थपुरोहितों, तीर्थयात्रियों का आभार जताया है। कपाट बंद होने के बाद 19 नवंबर को सुबह श्री उद्वव‌जी, कुबेर जी योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर स्थित गद्दीस्थल को प्रस्थान करेगी।

कई चरण में होगी पूजा

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट बंद की प्रक्रिया के तहत पहले पंचपूजाएं शुरू हो जाएगी। 14 नवंबर को गणेश मंदिर के कपाट बंद होंगे। 15 नवंबर को दिन‌ में आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे जबकि 16 नवंबर को तीसरे दिन खडग पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जाएगा। चौथे दिन 17 नवंबर को लक्ष्मीजी को कढ़ाई भोग और पांचवे दिन 18 नवंबर को रावल जी स्त्री भेष धारण कर लक्ष्मी माता को भगवान बदरीनाथ जी के सानिध्य में रखेंगे। इसके बाद शाम 3 बजकर 33 मिनट पर भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद हो जाएंगे।

अन्य मंदिरों के कपाट बंद होने की तारीख

श्री केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के मौके पर 15 नवंबर को दोपहर को बंद हो जाएंगे। श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के अवसर पर 14 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 22 नवंबर और तृतीय केदार तुंगनाथ जो के कपाट 1 नवंबर पूर्वाह्न को बंद कर दिए जाएंगे।

 

 
Share
Previous Post
दशहरे पर छींटे पड़ने के आसार, भीग गया रावण तो दहन में होगी दिक्कत, ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी
Next Post
धामी सरकार का पुतला बनाकर फूंक दिया रावण,उधम सिंह नगर में इतने गुस्से में क्यों हैं हजारों किसान?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दून पुस्तक महोत्सव: 9 दिनों तक चला ज्ञान का उत्सव, इम्तियाज अली और शुभांशु शुक्ला भी पहुंचे.

    • 15 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.