logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • नोएडा के इस सेक्टर को कमर्शियल हब के तौर पर तैयार किया जा रहा है,स्टार्टअप के लिए सबसे अच्छा

नोएडा के इस सेक्टर को कमर्शियल हब के तौर पर तैयार किया जा रहा है,स्टार्टअप के लिए सबसे अच्छा.

 
  • Sourabh Dixit
  • 21 Oct 2023
  • 1322
image  

 

 

नई दिल्ली: इस समय सेक्टर-18 शहर का सबसे बड़ा कमर्शल हब है इसके बाद अब सेक्टर-75 व आसपास का एरिया शहर के दूसरे नए कमर्शल हब के रूप में ऊबर रहा है। सेक्टर-75 में मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने स्पैक्ट्रम मॉल बनकर तैयार है। इससे पहले सेक्टर-52 में एक मॉल व ऑफिस स्पेस का बड़ा कॉप्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। वही सेक्टर-75 से कुछ दूरी पर सेक्टर-119 व सेक्टर-120 के बीच की रोड पर भी एक मॉल तैयार हो रहा है इसके अलावा सेक्टर-51 व सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बीच का प्लॉट आईकिया कंपनी ने अथॉरिटी से ले लिया था। यहां पर मॉल व ऑफिस स्पेस बनेगा जिसके बीच से सेक्टर-52 व सेक्टर-51 मेट्रो की डायरेक्ट कनेक्टिविटी के लिए स्काईवॉक भी बनाया जाना है।

लोगों को रास आएगा यह इलाका

अभी तक सेक्टर-18 के एरिया को नोएडा का कमर्शल हब माना जाता रहा है लेकिन अब सेक्टर-75 व उसके आसपास के सेक्टरों में बड़े स्तर पर कमर्शल स्पेस तैयार हो रहा है। इसके तैयार होने से नोएडा के सेक्टर-18 के अलावा लोगों को यहां जाना ज्यादा रास आने वाला है क्योंकि 18 में ओपन पार्किंग की दिक्कत बनी रहती है वहीं सेक्टर-18 पुराना कमर्शल हब होने की वजह से यहां भीड़ भाड़ भी ज्यादा रहती है जिसके चलते अब लोगों को ऐसी जगह की तलाश भी बनी हुई जहां पर ज्यादा भीड़ भाड़ न हो और उनकी जरूरत के अनुसार सुविधाएं भी मिल जाएं।

स्टार्टअप और कोचिंग सेंटर्स के लिए बेस्ट

स्टार्टअप और कोचिंग सेंटरों के लिए बेस्ट हैं यह लोकेशन बता दें कि विभिन्न प्रकार की कोचिंग के लिए नोएडा में या तो बच्चे सेक्टर-62 की ओर जाते हैं या फिर सेक्टर-18 जाते हैं। इसके बाद बाकी बच्चे दिल्ली के कोचिंग सेंटरों में जाते हैं। यहां तैयार हो रहे कमर्शल स्पेस में यदि विभिन्न प्रकार के कोचिंग सेंटर और स्टार्टअप्स के ऑफिस स्पेस खोले जाएं तो बहुत ही सफल साबित होंगे क्योंकि यह एरिया एक तो हाईराईज सोसायटीज का हब है जहां हजारों की संख्या में छात्र है। अधिकांश छात्र आजकल 9 वीं से ही कोचिंग शुरु कर देते हैं। जो 9 वीं से नहीं करते वह 11 वीं से हर हाल में शुरु करते हैं। ऐसे में पैरंट्स स्कूल गोईंग इस बच्चों को दूर के सेक्टरों में भेजना नहीं चाहते हैं।

पार्किंग के भी पूरे हैं इंतजाम

इस एरिया में फैमिली के साथ वीकली आउटिंग पर जा सकते हैं या फिर बच्चे दोस्तो के साथ पार्टी कर सकते हैं। खास बात यह भी कि कमर्शल स्पेस की यह जो भी नई बिल्डंग तैयार हो रही हैं उनमें सभी में पार्किंग की दुरुस्त व्यवस्था है जिसके चलते लोगों को परेशानी नहीं होने वाली है। इस लिए ऐसा माना जा रहा है कि सेक्टर-75 का एरिया शहर नए कमर्शल हब के रूप में तैयार हो रहा है। इस पूरे हाईराइज सोसायटीज के हब को 7एक्स एरिया के नाम से जाना जाता है। जहां कि अनुमान के मुताबिक 3 लाख से ज्य़ादा लोगों की आबादी रहती है। जिनकी सेक्टर-75 में स्थित स्पैक्ट्रम मॉल से सीधी कनेक्टीविटी है।

पूरे 7 एक्स एरिया की किसी भी सोसयाटी से स्पैक्ट्रम मॉल तक जाने में 5 मिनट से ज्य़ादा का समय नहीं लगता है। इसलिए इस एरिया में डिवेलप हो रहे कमर्शल विकल्पों का सफल होना निश्चित माना जा रहा है। अब स्थिति यह कि यहां के लोगों ने वीकेंड्स पर आसपास में ही मौजूद विकल्पों पर जाना शुरु कर दिया है। क्योंकि जाम से बचने और समय बचाने की प्राथमिकता लोगों में रहती है।

 

 
Share
Previous Post
अगर रॉकेट में कोई दिक्कत आई तो अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित पृथ्वी पर कैसे लौटेंगे? समझें पूरा प्लान
Next Post
भारत-रूस व्यापार के लिए कांटा बनी चीन की करेंसी, दोस्त पुतिन को चाहिए युआन, क्या सफल होगी ड्रैगन की चाल?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.