logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 27 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • 10 मिनट में 20 करोड़ रुपये के आभूषणों की डकैती! धनतेरस के दिन देहरादून में हुई ये घटना आपको चौंका देगी

10 मिनट में 20 करोड़ रुपये के आभूषणों की डकैती! धनतेरस के दिन देहरादून में हुई ये घटना आपको चौंका देगी.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 10 Nov 2023
  • 870
image  

 

 

देहरादून: उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित बाजार में 9 नवंबर को धनतेरस को लेकर चहलपहल काफी बढ़ गई थी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चारधाम यात्रा विजिट के चलते पुलिस का पूरा ध्‍यान सुरक्षा व्‍यवस्‍था में था। वीवीआईपी मूवमेंट का फायदा उठाकर डकैतों ने एक बड़ा कांड कर दिया। सुबह के समय रिलांयस के ज्‍वेलरी शोरूम में पांच बदमाश मुंह पर मास्‍क लगाए घुस आते हैं। देखते ही देखते वे शोरूम के सभी कर्मचारियों को गन पॉइंट पर ले लेते हैं। बदमाशों ने सभी को पेंट्री में बंद कर दिया और सबके हाथ रस्‍सी से बांध दिए। कुछ को पीटा भी। इसके बाद मात्र 10 मिनट के भीतर बदमाश करीब 20 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के जेवरात लूटकर चंपत हो जाते हैं। सभी बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस को जब इसकी खबर मिली तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

देहरादून पुलिस का दावा है कि नाकाबंदी कर डकैतों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह से सेम पैटर्न में रिलायंस ज्वेलर्स के स्टोर्स पर वारदातों को अंजाम दिया गया है। बदमाश मास्क और हेलमेट पहनकर दाखिल हुए थे। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों में इसी पैटर्न की तरह लूट की वारदातें हो चुकी हैं। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। लूट में बिहार के गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी ने सीओ स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया है।

काफी देर तक रोती रहीं महिला कर्मचारी, चेहरे पर दिखा डर

डकैतों के फरार होने के बाद किसी तरह शोरूम की पेंट्री से बाहर आए कर्मचारियों के चेहरे से डर साफ झलक रहा था। कुछ महिला कर्मचारियों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्‍होंने बताया कि डकैत ग्राहक के रूप में आए थे। थोड़ी देर तक उन लोगों ने ज्‍वेलरी वगैरह देखी और अचानक से गन निकालकर सबको डरा दिया। इसके बाद उनके हाथ प्‍लास्टिक के रस्‍सी से बांध दिए। फिर पेंट्री में अंदर धकेलकर बाहर से दरवाजा लगा दिया। इसके बाद करीब 10 मिनट तक वे हीरे और सोने के आभूषण अपने बैग में भरते रहे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे डकैतों के डर से कुछ महिला कर्मचारी आभूषण उनके बैग में भर रही हैं।

"महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों में इसी पैटर्न की तरह लूट की वारदातें हो चुकी हैं। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। लूट में बिहार के गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है।

अजय सिंह, देहरादून के एसएसपी"

सीएम धामी पुलिस अफसरों से नाराज

राजपुर रोड स्थित ज्‍वेलरी शोरूम हमेशा की तरह गुरुवार को भी सुबह सवा 10 बजे खुला। कर्मचारी आभूषणों को व्‍यवस्थित कर रहे थे। करीब साढ़े बजे मुंह पर मास्‍क लगाए पांच लोग अंदर घुस आए और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि राजपुर रोड शहर का व्‍यस्‍त इलाका है। यहां बड़ी संख्‍या में लोगों की आवाजाही रहती है। लुटेरों करोड़ों का आभूषण लेकर कार से फरार हो गए पर काफी देर तक अगल बगल वालों को खबर तक नहीं हुई। राजधानी में लूट की इतनी बड़ी वारदात होने पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अधिकारियों से गहरी नाराजगी जताई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)


 

 

 
Share
Previous Post
पहाड़ों पर बारिश के साथ बरसेंगे ओले, केदारनाथ में तापमान माइनस में, हाड़ कंपाने वाली ठंड
Next Post
पीएम मोदी के दौरे के दौरान पुलिस का माइक्रोवेव चोरी, पांच कर्मचारियों पर केस
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.