logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 27 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • 218 किलो गांजा, कीमत 32 लाख रुपये...अल्मोड़ा में एंबुलेंस से नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 गिरफ्तार

218 किलो गांजा, कीमत 32 लाख रुपये...अल्मोड़ा में एंबुलेंस से नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 गिरफ्तार.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 11 Nov 2023
  • 783
image  

 

 

अल्मोड़ा: उत्तराखंड पुलिस ने एक ऐंबुलेंस से 16 बैगों में छुपाया गया 218 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ऐंबुलेंस एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को लेकर जा रही थी। यह घटना सोमवार देर रात भतरौजखान मोहन बैरियर की है, जहां वाहनों की जांच की जा रही थी। बताया गया कि संदिग्ध ऐंबुलेंस सायरन बजाते हुए चेकपोस्ट से तेजी से निकलने की कोशिश कर रही थी, जिस वजह से पुलिस को इस पर शक हुआ।

इसके बाद पुलिस ने जब ऐंबुलेंस को रोककर पूछताछ की तो ड्राइवर ने बताया कि वह गंभीर रूप से बीमार मरीज को रामनगर के एक अस्पताल में ले जा रहा था। हालांकि, उसकी बात पर पुलिस ने भरोसा नहीं किया और वाहन की तलाशी लेने का फैसला किया। तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए, जब ऐंबुलेंस में 16 बोरी गांजा मिला। इसके बाद पौडी गढ़वाल जिले के स्यूंसी के रहने वाले ऐंबुलेंस ड्राइवर रोशन कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, उसका साथी धर्मेंद्र भागने में कामयाब रहा।

पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों पर नारकोटिक ड्रग्स ऐंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि गांजा सराईखेत में एक व्यक्ति द्वारा सप्लाई किया गया था और इसे काशीपुर पहुंचाया जाना था। मंगलवार शाम को भतरौजखान थाना प्रभारी मदन मोहन जोशी ने कहा कि ड्राइवर को एक एनजीओ ने मोबाइल मेडिकल वाहन ऐम्बुलेंस संचालित करने के लिए नियुक्त किया था। इस ऐम्बुलेंस का उपयोग डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाने के लिए किया जाता था। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

 

 
Share
Previous Post
बिहार विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पेश होगा, चार अन्य विधेयक भी पेश किये जायेंगे
Next Post
नोटिस का जवाब न देने पर बद्रीनाथ धाम में खड़ी 9 बहुमंजिला इमारतें सील कर दी गईं
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.