logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 27 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • दिवाली तक ये 10 शेयर आपको बना देंगे मालामाल! एक्सपर्ट्स दे रहे हैं दांव लगाने के सुझाव

दिवाली तक ये 10 शेयर आपको बना देंगे मालामाल! एक्सपर्ट्स दे रहे हैं दांव लगाने के सुझाव.

 
  • Saurabh Dixit
  • 08 Nov 2023
  • 1161
image  

 

 

नई दिल्ली: अगर आप दिवाली तक बंपर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो कई शेयर ऐसे हैं जो आपकी अच्छी कमाई करा सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन शेयरों में आने वाले दिनों में बंपर उछाल के संकेत मिल रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजार के आउटलुक और इस दिवाली पिक्स को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में सवंत 2080 शेयर बाजार और निवेशकों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल ने अपने 10 टॉप पिक्स जारी किए हैं। इनमें निवेश की सलाह दी गई है। हालांकि आप शेयर बाजार में किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इन स्टॉक्स पर लगा सकते हैं दांव

मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के शेयर में निवेश की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, अभी एसबीआई का शेयर 574 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। संवत 2080 में यह स्टॉक 700 रुपये तक जा सकता है। इसमें निवेशकों को 22 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को टाइटन के शेयर खरीदने की सलाह दी है। अभी यह शेयर 3270 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। टाइटन का स्टॉक 3900 रुपये तक जा सकता है। इसमें 19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

मिल सकता है 19 फीसदी का रिटर्न

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, ऑटोमोबाइल सेक्टर से महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M ) का स्टॉक अच्छा रिटर्न दे सकता है। अभी शेयर 1492 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसमें 19 फीसदी उछाल आ सकता है। शेयर का टारगेट प्राइस 1770 रुपये है। ब्रोकरेज हाउस ने फॉर्मा सेक्टर से सिप्ला को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 1450 रुपये तक जा सकता है। इसमें निवेशकों को 21 फीसदी का रिटर्न संवत 2080 में मिल सकता है।

हो सकते हैं मालामाल

टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के स्टॉक को भी मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक निवेशकों को 22 फीसदी के रिटर्न और 480 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए मौजूदा 395 रुपये के भाव पर इंडियन होटल्स का स्टॉक खऱीदना चाहिए। वहीं निवेशक डालमिया भारत को 2800 रुपये के टारगेट प्राइस और 33 फीसदी के रिटर्न के लिए खरीद सकते हैं। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक रेमंड का स्टॉक 38 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

इनमें आ सकता है उछाल

मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को केनेस टेक, स्पांदना स्पूर्ती और रेस्टोरेंट ब्रांडस एशिया के शेयर को भी इस संवत में खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, केनेस टेक का शेयर 3100 रुपये तक जा सकता है। अभी यह 2455 रुपये पर कारोबार कर रहा है। स्पंदना स्पूर्ती 22 फीसदी के उछाल के साथ 1100 रुपये तक जा सकता है। वहीं रेस्टोरेंट ब्रांड एशिया 16 फीसदी के उछाल के साथ 135 रुपये तक जा सकता है।

 

 
Share
Previous Post
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस 2024 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
Next Post
बिहार विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पेश होगा, चार अन्य विधेयक भी पेश किये जायेंगे
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.

    • 20 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.