logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • गुलाबी ठंड की शुरुआत, मसूरी और चकराता में विंटर लाइन देखने आ रहे हैं पर्यटक

गुलाबी ठंड की शुरुआत, मसूरी और चकराता में विंटर लाइन देखने आ रहे हैं पर्यटक.

 
  • Rahul Kandari
  • 07 Oct 2023
  • 1250
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम को तापमान में गिरावट होने की वजह से हल्की ठंड का एहसास होगा। उत्तराखंड में सुबह के समय मौसम तापमान न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि दोपहर के समय अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। रविवार को भी मौसम इसी तरह से बने रहने का पूर्वानुमान है।

उत्तराखंड में बारिश कम होने के बाद से सुबह से ही भारी गर्मी होने लगी है। खासकर दोपहर के समय धूप काफी तेज लग रही है। लेकिन शाम के समय मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है।

देहरादून शहर में गर्मी का एहसास देर तक बना रहता है लेकिन घने जंगल वाले क्षेत्रों में सूरज ढलने के साथ ही गुलाबी ठंडक छा रही है। उत्तराखंड में अक्टूबर का महीना पर्यटन के लिए काफी सुहावना माना जाता है। बारिश रुकने के बाद मौसम में आए परिवर्तन के चलते पर्यटक भारी संख्या में उत्तराखंड आ रहे हैं। खासकर वीकेंड में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है।

यहां तक की मसूरी में दिखाई दे रही विंटर लाइन का अद्भुत नजारा देखने के लिए भी पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं। विंटर लाइन मसूरी से दून घाटी के ऊपर दिखाई देने वाली एक सीधी लाल रखा है। विशेषज्ञों के अनुसार शीतकालीन मौसम में मैदानी क्षेत्रों में मैदानी क्षेत्र की धूल एक विशेष ऊंचाई के बाद समानांतर सीधी रेखा में बदल जाती है। शाम के समय धूल कण अधिक ऊपर उठने पर जब उसपर सूर्य की किरणें पड़ती है तो धूल के कण चमक उठते हैं।

धूल के कण एक समानांतर रेखा में होने के कारण यहां एक लंबी रंगीन लाइन दिखाई देती है जो दर्शकों के लिए अद्भुत नजारा होता है। उत्तराखंड में मसूरी के अलावा चकराता में भी विंटर लाइन के दीदार हो सकते हैं।

मसूरी में विंटर लाइन दिखाई देने के बाद विंटर कार्निवाल का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी शामिल होते हैं। मसूरी में आयोजित होने वाला विंटर कार्निवल भी अब उत्तराखंड की एक पहचान बन गया है।

 

 

 
Share
Previous Post
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 7 अक्टूबर से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, बाबा केदारनाथ के करेंगे दर्शन
Next Post
उत्तराखंड पहुंचे योगी आदित्यनाथ, अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक में होंगे शामिल
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखण्ड स्थापना के 26 वर्ष: सीएम धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि.

    • 10 Nov 2026
  • image

    मसूरी में 11.30 करोड़ का घोटाला: पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता से वसूली की संस्तुति, मामला विजिलेंस को सौंपने का प्रस्ताव.

    • 20 Nov 2026
  • image

    नैनीताल: नैना पीक ट्रैक पर दोस्तों के साथ घूमने गया बिहार का छात्र अर्नव सिंह लापता, एक हफ्ते बाद भी नहीं लगा सुराग.

    • 14 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.