logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग से लाखों का माल जलकर खाक, 13 दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

उत्तराखंड में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग से लाखों का माल जलकर खाक, 13 दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू.

 
  • Priyanka Thapa
  • 18 Oct 2023
  • 802
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में स्थित दो फैक्ट्री के गोदाम में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना भयंकर रूप धारण कर लिया और गोदाम को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने गोदाम में रखे सारे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था। जानकारी के अनुसार रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित थर्माकोल और इलेक्ट्रानिक आइटम की फैक्ट्री के गोदाम में देर रात अचानक धुआं उठाना शुरू हो गया। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने जानकारी फैक्ट्री स्वामी को दी। फैक्ट्री स्वामी ने दमकल व स्थानीय पुलिस को आग लगने की सूचना देते हुए आग पर काबू पाए जाने का प्रयास करने लगे।

वहीं सूचना पर उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर, हरिद्वार, लक्सर, मायापुर, रुड़की, भगवानपुर से 13 दमकल की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाए जाने का प्रयास किया गया। जिसमें करीब दस घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गोदाम में रखें सारे सामान को जलाकर राख कर दिया था। सीएफओ अभिनव कुमार व एसपी देहात स्वप्न किशोन सिंह तथा सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान आदि मौके पर पहुंचे। बताया कि गोदाम में आग लगने से कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है।

एडीएम भगवानपुर के अनुसार आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। थर्मोकोल और इलेक्ट्रॉनिक आइटम के गोदाम में लगी आग से लाखों के नुकसान की आशंका है। हालांकि अभी यदि नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। आग लगने के कारण का भी पता नहीं चला है।

 

 
Share
Previous Post
केदार बाबा के दर्शन कर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अभिभूत हो गईं ,, माथे पर चंदन सिर पर दिखा पल्लू
Next Post
उत्तराखंड में जारी रहेगी बर्फबारी, पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के आसार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    दून पुस्तक महोत्सव: 9 दिनों तक चला ज्ञान का उत्सव, इम्तियाज अली और शुभांशु शुक्ला भी पहुंचे.

    • 15 Apr 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.