logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • नवरात्र पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है

नवरात्र पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है.

 
  • Abhishek Agrawal
  • 16 Oct 2023
  • 1079
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में अब पोस्ट मानसून सीजन का असर दिखने की संभावना जताई गई है। नवरात्रि पर लोगों को दोपहर के समय उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से चार दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में नवरात्रि के दिनों में ठंड बढ़ने वाली है। यहां से मानसून की विदाई के बाद अब पोस्ट मानसून सीजन अपना असर दिखाएगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से ही दिखाई देना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 15, 16, 17 और 18 अक्टूबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 15 अक्टूबर की शाम से मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। 16 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और इन तीन दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। वही चारधाम क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। डॉ विक्रम सिंह ने यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों से सावधानी बरतनी की अपील की है। 3500 मी की ऊंचाई पर बर्फबारी की भी उम्मीद है। 18 अक्टूबर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग में देहरादून समेत 9 जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में मौसम बदल सकता है। अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से 2 डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.0 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियसऔर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10. 3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 22.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दरअसल, शनिवार को मुनस्यारी में दोपहर के समय एकाएक बारिश शुरू हो गई। ओलावृष्टि भी हुई, जिससे वहां ठंड बढ़ गई है। चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम में बदलाव दिखाई दिया।

बदरीनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। नीलकंठ, उर्वशी, मणकत पर्वत, नर और नारायण पर्वतों पर बर्फ दिखाई दी। उत्तराखंड में बदलते मौसम का आनंद लेने के लिए अब पर्यटक उमड़ने लगे हैं। चारधाम यात्रा में जहां भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने केदारनाथ धाम में किए बद्री विशाल के दर्शन, की पूजा-अर्चना
Next Post
महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में 153 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा यूरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत.

    • 05 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    पौड़ी: कोटद्वार के रिखणीखाल में बड़ा हादसा, छह महिलाओं समेत 7 की मौत, बैंक से लौट रहे थे घर.

    • 26 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.